अलसी के बीज के फायदे हृदय रोग के लिए : -
अलसी हृदय की बीमारियों से आपको बचा कर रखता हैं। इसमें उपस्थित घुलनशीलता वाले फाइबर्स, प्राकृतिक रूप से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे हृदय की नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है और रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इसके कारण दिल के दोरे की संभावना नहीं के बराबर होती है।
मोटापा कम करे :-
अलसी वसा को शरीर से बाहर निकलती है, इसीलिए अगर आप अपने मोटापा कम करना चाहते है और इससे परेशान हैं, तो अलसी का सेवन जरूर करें।
मधुमेह में भी लाभदायक है :-
मधुमेह के रोगी के लिए भी अलसी बहुत लाभदायक होता है। इसमें कार्बोहाइट्रेट अधिक होता है और शक्कर की मात्रा न्यूनतम होती है। मधुमेह के रोगी रोटी बनाने के समय आटे में मिलाकर अलसी का सेवन कर सकते हैं। अलसी इन्सुलिन की आवश्यकता को कम करता है, जिससे मधुमेह से परेशान लोगों को आराम मिलता है।
कैंसर से बचा कर रखे : -
कैंसर से परेशान लोगों के लिए भी अलसी लाभदायक होती है। इससे शरीर में कैंसर सेल्स नहीं बनते इसीलिए अलसी सेवन करने वाले को कैंसर के खतरे से दूर रखती है।
दमा ठीक करने के लिए उपयोगी :-
दमा के रोगी अलसी का जरूर सेवन करें। आधे गिलास पानी में एक चमच अलसी के पाउडर को 12 घंटे के लिए डाल कर रख दें और उसका सुबह-शाम छान कर सेवन करें। इस तरह से अलसी के सेवन से दमा के रोगी को बहुत फायदा होता है। अलसी के पानी को काँच के बर्तन में सेवन करने से फायदा ज्यादा होता है।
खांसी में लाभदायक :-
खांसी में अलसी की चाय बहुत ही लाभदायक होती है। चाय बनाते समय ध्यान रखें कि चाय का पानी जब तक आधा ना हो जाए उसे गैस से उतार नहीं, इसीलिए पानी में अलसी का पाउडर डाल कर उसे कम आंच में ही पकाएं। इसमें शहद, गुड़ या शक्कर मिलाकर सेवन करना आपको बहुत फायदा पहुँचाता है।