रहना है स्‍वस्‍थ तो ये 7 चीजें रोज खाएं


अलसी:
हर द‍िन एक टेबल स्‍पून अलसी खाने से शरीर स्‍वस्‍थ्‍य रहता है। इसमें लिगनेंस एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन, प्रोटीन और विटामिन बी6 होता है। ये बाल, त्‍वचा और पाचन तंत्र के ल‍िए फायदेमंद है। इसके अलावा ज्वॉइंट पेन, कोलेस्‍ट्रॉल, ब्‍लडप्रेशर, डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम में भी फायदा करती है।


बींस:
बींस में बड़ी संख्‍या में फाइबर होता है। यह शरीर को प्रोटीन भी देता है। शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दिन के किसी भी समय चावल जैसे अनाज के साथ खा सकते हैं। यह हार्ट ड‍िसीज, कोलेस्‍टॉल आदि को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।


ब्लूबेरी:
ब्लूबेरी में पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्‍व प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। ये पोषक तत्व दिल की बीमारी, कैंसर और उम्र से संबंधित अंधापन और याददाश्‍त कमजोर होने जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते है।


ब्रोकली:
ब्रोकली एक सब्‍जी होती है। इसका इस्‍तेमाल सब्‍जी बनाने के अलावा सलाद, सूप और जूस में भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर आपके डाइजेशन को भी दुरुस्‍त रखते हैं। इसका हर द‍िन सेवन करने से कई प्रकार के कैंसर से बचा जा सकता है।


जैतून का तेल:
ऑलिव ऑइल यानी क‍ि जैतून का तेल। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होता है। हर द‍िन एक टीस्‍पून ऑलि‍व ऑयल शरीर के अंदर जाने से त्वचा और बालों में चमक आती है। इसके अलावा यह शरीर को कोलेस्‍ट्रॉल जैसी बीमार‍ियों से लड़ने की क्षमता देता है।


ग्रीन टी:
ग्रीन टी हर द‍िन पीने से शरीर ब‍िल्‍कुल चुस्त-दुरुस्त रहता है। इसके अलावा यह शरीर को रोगों से बचाती है। यह बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। इसके अलावा ग्रीन टी पीने से ब्लड में मौजूद शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है।


दही:
दही में प्रोटीन, लैक्टोज, कैल्शियम सहि‍त कई विटामिन्स होते है। इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती हैं। इसके अलावा दही का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इससे शरीर से फैट भी कम होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।