गर्मियों में इतना फायदेमंद होता है आम, इन तरीकों से कर सकते हैं इनका सेवन


आम स्वास्थय के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वैसे तो आम पूरे साल बाजार में उपलब्ध होता है, लेकिन गर्मियों में इसका सीजन आता है। इस दौरान आपको बाजार में कई तरह के आम मिल जाएंगे। हम आम का सेवन ना केवल चूसकर कर सकते हैं, बल्कि और भी कई ऐसे तरीके हैं, जिसके जरिए आप आम का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में इसके सेवन से आपके शरीर को ताजगी मिलती है।

आमरस:- गर्मी से राहत पाने के लिए आमरस से अच्छा कोई भी विकल्प नहीं हो सकता। आमरस का केवल एक गिलास आपके पूरे दिन की थकान मिटा सकता है। इसको बनाने के लिए आम के पल्प और साथ में किसी और फल के पल्प को डाल कर मिक्सी में चला दें। इसके साथ ही इसमें ड्राई फ्रूट्स और दूध भी डाल सकते हैं, जो कि आपके मुंह का स्वाद बढ़ा देंगे।

आम पापड़:- आम पापड़ पतली परतों में आता है। जिसमें आम के साथ-साथ गुलकंद, चाट-मसाला, नारियल आदि चीजें मिली होती हैं। गर्मियों के लिए एक चटपटे स्नैक्स के रूप में महिलायें इसे पसंद करती हैं।

चटनी:- ‘आम की चटनी’ कच्चे आमों को पीसकर बनाई जाती है। इसमें थोड़ा लहसुन, पुदीना और काला नमक डाला जाता है। खाने के साथ आम की चटनी एक चटपटा स्वाद जोड़ देती है।

आचार:- आम का आचार भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। आम का आचार बनाने की पूरे देश में अलग-अलग जगह अलग-अलग तरीका है।

आम पन्ना:- यह ड्रिंक आपकी प्यास को तो शांत कर ही देता है, साथ ही यह लू की चपेट में आने से भी बचाता है। इसे लू से बचने की आयुर्वेदिक दवा बताई गई है। यह आम के पल्प, पुदीने की पत्तियों और थोड़े जीरे के साथ तैयार किया जाता है।

आम चाट:- खट्टे, मीठे और चटपटे कच्चे आमों को मिलाकर और उसमे थोडा चाट मसाला, नींबू और थोड़ा नमक डालकर इसे कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है। यह एक हेल्दी स्नैक्स है।

लस्सी:- नॉर्थ इंडिया की सबसे पोपुलर ड्रिंक लस्सी है और अगर इसमें आम मिला दिया जाए तो इसमें स्वाद और बढ़ जाता है। आम की लस्सी एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक है जो आपको सिर्फ फ्रेश नहीं करेगी बल्कि आपको गर्मी में भरपूर एनर्जी मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।