ज्यादा गैस होने की ये भी हो सकती वजह, आप भी जानिए


हम जो भी खाते हैं, पेट उस खाने को डाइजेस्ट करने के लिए एसिड बनाने लगता है। यह एक नॉर्मल प्रोसेस है। समस्या तब होती है जब यह एसिड ज्यादा बनने लगता है। इसके कारण गैस की प्रॉब्लम होने लगती है। आज हम आपको बता रहे हैं गैस होने के 8 कारण।

खाना ठीक से न चबाना:- खाना ठीक तरीके से चबाकर न खाने से वह डाइजेस्ट होने में समय लगाता है। ऐसे में एक्सट्रा एसिड बनने के कारण गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।

पर्याप्त नींद न लेना:- कम से कम 7 घंटे की नींद न लेने से इनडाइजेशन की प्रॉब्लम होने लगती है। इससे पेट में गैस बनने लगती है।

वर्कआउट न करना:- एक्सरसाइज, वॉकिंग न करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसे में खाना ठीक तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, जिससे गैस की प्रॉब्लम होने लगती है।

लगातार बैठे रहना:- कई घंटों तक लगातार बैठकर काम करने से खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इससे पेट में जरूरत से ज्यादा एसिड बनने लगता है और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।

चीज:- यह हाई फैटी फूड में आता है और आसानी से डाइजेस्ट नहीं होता है। ज्यादा चीज खाने पर एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।

शराब:- बियर और वाइन बॉडी में एसिड रिफ्लक्स करते हैं। इनकी ज्यादा मात्रा लेने से पेट में गैस की प्रॉब्लम होने लगती है।

ज्यादा मीठा:- प्रोसेस्ड फूड जैसे कुकीज, ब्राउनीज और मिठाई में शक्कर की काफी मात्रा होती है। इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से तुरंत गैस की प्रॉब्लम होने लगती है।

कोल्ड ड्रिंक:- सोडा और कोल्ड ड्रिंक में कार्बन डाई-ऑक्साइड बबल्स पाए जाते हैं, जो पेट में जाकर एसिड पैदा करते हैं। इन्हें पीने से गैस की प्रॉब्लम होने लगती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।