प्रकृति का अमृत है लहसुन, एक कली भी देती है पूरा लाभ


लहसुन की गंध तीखी होती है, इसलिये कुछ लोग इसे नापसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन के गुणों के कारण ही आयुर्वेद में लहसुन को 'प्रकृति का अमृत' कहा गया है। लहसुन की एक कली भी आपको कई बीमारियों से बचाती है। लहसुन हमारे शरीर में एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आइये आज हम आपको बताते हैं लहसुन का सेवन करने से शरीर को और क्या-क्या फायदे होते हैं।


कैंसर में सहायक
कैंसर को एक लाइलाज बीमारी माना जाता है। लेकिन शायद आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि आयुर्वेद के अनुसार रोजाना थोड़ी मात्रा में लहसुन का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना अस्सी प्रतिशत तक कम हो जाती है और यह कैंसर के प्रति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है। लहसुन में कैंसर निरोधी तत्व होते हैं। यह शरीर में कैंसर बढऩे से रोकते हैं। लहसुन के सेवन से ट्यूमर को 50 से 70 फीसदी तक कम किया जा सकता है।


दांत दर्द से दिलाएं निजात
अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण दांत के दर्द से राहत दिलाते हैं। इसके लिए लहसुन की एक कली पीसकर दांत के दर्द के जगह पर लगा दें। थोड़ी देर में अवश्य आराम मिल जायेगा।


झनझनाहट करे कम
हाल में ही एक शोध में ये बात सामने आई कि खाली पेट लहसुन का सेवन करने से नसों में झनझनाहट की समस्या दूर हो जाती है।


कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
अगर आप लहसुन का सेवन खाली पेट करेंगे, तो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।


जोड़ों के दर्द में सहायक
जिन लोगों को जोड़ों का दर्द, आमवात जैसी शिकायतें हो,उन्हें लहसुन की कच्ची कलियाँ चबानी चाहिये। प्रतिदिन सुबह लहसुन की एक कच्ची कली चबाना इन रोगों में सहायक होता है।


भूख बढाएं
अगर आपको भूख कम लगती हो तो लहसुन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है जिससे आपकी भूख बढ़ती है। कभी-कभी आपके पेट में एसिड बनने लगता है, लेकिन लहसुन का सेवन करने से पेट में एसिड बनना रुक जाता है।


श्वसन तंत्र को मजबूत करें
लहसुन आपके श्वसन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है। इस का सेवन करने से अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि से निजात और बचाव होता है।


दिल को स्वस्थ रखता है
धमनी कभी-कभी अपना लचीलापन खो देते हैं तब लहसुन उसको लचीला बनाने में मदद करता है। फ्री ऑक्सिजन रैडिकल्स से हृदय की रक्षा करने में भी मदद मिलती हैं। सल्फर यौगिक रक्त-कोशिकाओं को बंद होने से बचाता है।


पेट के कीड़ों को खत्म करे
बच्चों को यदि कृमि (पेट के कीड़े) की शिकायत हो तो लहसुन की कच्ची कलियों का 20- 30 बूँद का रस एक गिलास दूध में मिलाकर इन बच्चों को देने से पेट के कृमि मर कर शौच के साथ बाहर निकल आते हैं।


पुराने घाव को ठीक करे
सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को पीसकर उबाला जाए और घावों पर लेप किया जाए, इससे पुराने से पुराना घाव भी ठीक हो जाता है। घुटनों के छिल जाने, हल्के फ़ुल्की चोट या रक्त प्रवाह होने पर लहसुन की कच्ची कलियों को पीसकर घाव पर लेपित करें, घाव पकेंगे नहीं और इन पर किसी तरह का इंफ़ेक्शन भी नहीं होगा।


प्लेटलेट्स को संतुलित करे
जिन लोगों के खून में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है, उन्हे भी नमक और लहसून की समान मात्रा सेवन करना चाहिए। ऐसा दिन में कम से कम एक बार अवश्य करें, एक माह के भीतर ही परिणाम दिखने लगते हैं।


यौन शक्तिवर्धक
लहसुन का सेवन आपकी यौन शक्ति को बढाता है। विवाहित पुरुषों के लिए यौन शक्तिदायक तो होता ही है, साथ ही साथ शरीर की सप्त धातुओं को पुष्ट और सबल करके शरीर को सुडौल और बलवान बनाने में भी सहायक होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।