शरीर में पानी की कमी को दूर करता है 'खरबूजा', किन्तु रखें इन चीज़ों का ख्याल


स्वाद, ठंडक और पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे में 95 फीसदी मिनरल होता है जो आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और आपको हमेशा तरोताजा रखता है सेहत से जुडी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार खरबूजा न केवल विटामिन का अच्छा स्त्रोत है बल्कि इसमें एंटी-ओक्सिडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो ह्रदय और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में लाभदायक है सेहत के लिए कितना फायदेमंद है खरबूजा-

कब्ज की समस्या से निजात
खरबूजे में ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिल और दिमाग को स्वस्थ्य रखने में लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले डाइटरी फाइबर्स कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाते हैं।

आंखों को स्वस्थ रखता है
विटमिन A और बीटा कैरोटीन से युक्त खरबूजा, आंखों की रोशनी कम होने से रोकता है और आंखों को स्वस्थ रखता है। यह मोतियाबिंद होने से भी रोकता है।

पथरी में फायदेमंद
खरबूजा अल्सर जैसी समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा गुर्दे की पथरी समेत गुर्दे में होने वाली कई समस्याओं में भी लाभदायक है। खरबूजे के रस, जिसे ऑक्सीकिन कहा जाता है, को गुर्दों की समस्याओं और पथरी में फायदेमंद पाया गया है। यह किडनी की सफाई कर उससे विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
खरबूजा खाना उन लोगों के लिए भी बेहतर है, जिन्हें कलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। इतना ही नहीं खरबूजे में मौजूद विटमिन C शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने के लिए मजूबती देता है।

हार्ट अटैक का खतरा कम
यह दिल के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। खरबूजा खून को पतला कर दिल में खून के बहाव की गति को तेज करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा अपने आप कम हो जाता है।

तनाव से लड़ने की क्षमता
खरबूजा तनावरोधी के तौर पर भी काम करता है। इसको खाने से शरीर में ऑक्सिजन का बहाव तेज होता है। इससे दिमाग को कार्य करने और तनाव से लड़ने की भरपूर क्षमता मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
खरबूजा त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद है। इसे खाने के साथ ही इसका लेप लगाने से भी गर्मी के मौसम में त्वचा पर होने वाली जलन में राहत मिलती है।

दांतों के दर्द में राहत
अगर आप दांत के दर्द से परेशान हैं तो खरबूजा आपके लिए रामबाण का काम कर सकता है। खरबूजे के कुछ टुकड़ों को पानी में उबालकर उससे कुल्ला करने से दांतों के दर्द में राहत मिलती है।

ऐसिडिटी से दिलाता है आराम
खरबूजा, ऐसिडिटी से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है। खरबूजे का PH स्तर शरीर में ऐसिड की मात्रा को नियंत्रित करता है और उसे सामान्य स्तर पर लेकर आता है।

खरबूजा खाने से पहले रखे इन चीजों का ख्याल 



खरबूजा खाते वक़्त हमें कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए वर्ना  यह नुक्सान भी पहुचा सकता है

  • खरबूजा खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए. पानी  पीने से वमन और हैजे की आशंका रहती है.
  • खरबूजा सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए. खाली पेट खरबूजा खाने से उदर में पित्त विकारों की उत्पत्ति होती है.
  • गर्म प्रकृति वाले स्त्री-पुरूषों को खरबूजे के अधिक सेवन करने से नेत्रों के विकार तथा शोथ की उत्पत्ति होती है.
  • हैजे के प्रकोप में खरबूजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • अधिक खांसी और जुकाम से पीड़ित रहने वालों को खरबूजे का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए.
  • कफ़ विकृति के रोगियों को भी खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • अस्थमा रोगियों, शरीर में शोथ, आमवात से पीड़ित स्त्री-पुरुषों को भी खरबूजा हानि पहुंचाता है.

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।