कैसे पहचाने शरीर में खून की कमी, शेयर करें


हमारे शरीर के लिए रक्त (खून) बेहद अहम् तरल है। यह तरल दो तरह की रक्त कोशिकाओं (ब्लड सेल्स) सफ़ेद रक्त कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं से मिल कर बना होता है। इनमें से जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है, तो उसे शरीर में रक्त की कमी कहा जाता है। शरीर में रखती की कमी स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती। वहीं, यदि शरीर में खून की कमी एक सीमा से अधिक हो जाए तो यह घातक भी हो सकती है। इसलिए हमें हमेशा अपने आहार में आयरन युक्त चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

रक्त की कमी किसी को भी हो सकती है। कई बार तो व्यक्ति को खुद भी पता नहीं चल पाता कि उसमें रक्त की कमी है। यह समस्या तब सामने आती है जब वह किसी अन्य बिमारी की जाँच के लिए डॉक्टर के पास जाता है। हमारे शरीर में रक्त की कमी है या नहीं इसकी जाँच हम घर पर तो नही कर सकते, लेकिन रक्त की कमी के कुछ ऐसे लक्षण जरूर होते हैं, जिनसे इसके होने का अंदाज लगाया जा सकता है। चलिए खून की कमी के कुछ लक्षणों पर एक नजर डालते हैं।

जिन लोगों को रक्त की कमी होती है, उन्हें निम्न परेशानियां अक्सर बनी रहती हैं-

अत्यधिक थकावट और कमजोरी- जब शरीर में पर्याप्त रक्त नही होता तो शरीर के थोड़े बचे रक्त पर पूरे शरीर में पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने का भार आ जाता है। ऐसे में व्यक्ति को थकावट महसूस होने लगती है।

जीभ की सूजन– जीभ की सूजन भी शरीर में खून की कमी का एक संकेत हो सकता है। यदि आपकी जीभ पर बिना किसी खास वजह के सूजन दिख रही है तो एक अन्य लक्षणों के साथ मिलाकर आप शरीर में खून की कमी का अंदाजा लगा सकते हैं।

संक्रमण- हमारा रक्त ही वह तरल है जो शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्वों को पहुंचाता है। यदि शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व भी नहीं पहुंच पाते। इससे शरीर की रोग प्रति रोधक क्षमता कम हो जाती है और व्यक्ति जल्दी संक्रमण और अन्य बिमारियों का शिकार हो जाता है।

बाल झड़ना- यदि व्यक्ति को कोई अन्य बिमारी न हो लेकिन उसके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहें हों तो इसका एक कारण शरीर में खून की कमी भी हो सकता है। क्योंकि यदि बालों के रोम कूपों को पर्याप्त मात्रा में रक्त और ऑक्सीजन नही मिलेगी तो वह कमजोर होने लगेंगे नतीजा बालों का झड़ने के रूप में सामने आएगा।

रेस्ट्लेट्स लेग सिंड्रोम- शरीर में रक्त की कमी वाले लोगों में यह समस्या भी अक्सर देखी जाती है। इसमें व्यक्ति के पैरों में सनसनी होती है और वह पैर हिलाकर इससे राहत पाने की कोशिश करता है।

हाथ पैर ठन्डे रहना- रक्त का बहाव, शरीर में गर्माहट बनाएं रखता है। यदि शरीर में रक्त की कमी हो और बहाव कम हो तो व्यक्ति के हाथ-पैर सामान्य से ज्यादा ठन्डे रहते हैं।

रूखी और बेजान त्वचा- इसमें कोई संदेह नहीं है कि रक्त की कमी चेहरे से झलक सकती है। रक्त की कमी से चेहरे की त्वचा को पर्याप्त पोषक तत्व और ऑक्सीजन न मिलने से रूखी और बेजान नजर आती है।  

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।