इस गर्मी में खाएं गोंद कतीरा फिर देखें फायदें !


गर्मी का मौसम शुरु हो चुका हैं, और गर्मी अपने चरम पर हैं ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी दुश्वार हो चुका हैं, हम घर से बाहर निकलने के लिए दस बार सोचते हैं इस गर्मी का तो हम कुछ कर नहीं सकते, जरूरत हैं तो इससे बचने का हमारे शरीर को अंदर से ठंडक मिले तो हम गर्मी के होने वाले दुष्प्रभावों से बच जाएंगे।


इस गर्मी में अगर आपको शरीर में ठण्डक चाहिए तो गोंद कतीरे का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। यह एक ऐसा आहार है जिसकी तासीर ठंडी होती हैं इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। आपको बता दें कि ये शरीर को ठण्डक तो प्रदान करता ही हैं साथ ही बाथरूम में होने वाली जलन को दूर करता हैं।

आइए जानते हैं गोंद कतीरा के फायदें के बारे में…


1. कमजोरी और थकान को दूर:-
हर रोज सुबह आधा गिलास दूध में गोंद-कतीरा और मिश्री डालकर पीने से कमजोरी और थकान में लाभ मिलता है। इसे प्रयोग में लाने से पहले रातभर पानी में भिगो लेना चाहिए।


2. लू से बचाव करता है:-
तपती गर्मी में घर से बाहर जाने से लू लगने का डर रहता हैं इसलिए अगर गर्मी ज्यादा महसूस हो तो गूंद कतीरा सुबह और शाम दूध या शर्बत में मिला कर पीना चाहिए।


3. जलन से राहत:-
अगर हाथ-पैरों में जलन की समस्या हो तो 2 चम्मच कतीरा को रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में भिगों दें। सुबह इसमें शक्कर मिला कर खाएं तो धीरे-धीरे जलन ठीक हो जाती हैं और आपको राहत मिलेगी।


4.खून की कमी को दूर करें:-
गोंद-कतीरे का भिगोकर रोज सेवन करने से खून में कमी की समसया से निजात मिलती है।


5.टांसिल से राहत:-
गले के टांसिल की समस्या में 2 भाग कतीरा बारीक पीसकर धनिए के पत्तों के रस में मिलाकर रोजाना गले पर लेप करने से आराम मिलता है।


6. बीमारियों से छुटकारा:-
गोंद कतीरा खाने से माइग्रेन, चक्कर आना, उल्टी आना जैसी बीमारियों से दूर रखता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।