डायबिटीज और ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने के लिए करें इस फल का सेवन!


संतरा सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसका स्वाद कुछ खट्टा और मीठा होता है। यदि एक संतरा हम रोज खाते है तो हम अपने शरीर की विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकते है। खट्टे फलों में संतरे को सबसे अधिक लाभकारी बताया जाता है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। ये पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। विश्व में सबसे अधिक इस फल की खेती की जाती है। इस फल के सौन्दर्य तथा सेहत के लिए बहुत ही लाभ है।

- इसमें पोटैशियम तथा मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लडप्रैशर को कंट्रोल रखता है। जो लोग हाई ब्लडप्रैशर की परेशानी से परेशान है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

- इसका जूस पीने से किडनी से जुड़े रोग के होने की आशंका बेहद कम होती है।

- इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करती है। इस तरह यह दिल के रोगों को भी दूर करता है।

- जो लोग पेट की समस्याओं जैसे अपच,गैस,अफारा आदि से पीड़ित है वो हर रोज इसका एक गिलास जूस पीएं तो उनकी पाचन संबंधी सभी परेशानियां दूर होती है।

- एक अध्ययन के मुताबिक संतरा खाने से शूगर लेवल कंट्रोल हो जाता है और इसके जूस के सेवन से कब्ज जैसी गंभीर बीमारी भी ठीक हो जाती है।

- यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। इसके सेवन करने से आप सर्दी-खांसी, जुकाम आदि रोगों से दूर रहते है

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।