रसोईघर में इस्तेमाल होने वाली हींग के आयुर्वेदिक फायदे


आप लोग हींग से तो परिचित होंगे ही यह प्राय हमारे रसोईघर की शान और भोजन में इस्तेमाल की जाने वाली एक महत्वपूर्ण सामग्री है। हींग यह केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि कई तरह के रोग संबंधी परेशानियों को भी दूर करती है। आइये जानते हैं क्या हैं ये फायदे।


1. पेट दर्द व ऐठन होने पर अजवाइन और नमक के साथ हींग खा लेने से दर्द में बहुत आराम मिलता है।

2. बच्चों के पेट में दर्द होने पर हींग पानी में मिलाकर बच्चे की नाभि में लगाने से फायदा पहुंचता है यह एक रामबाण इलाज है।

3. पेट फूलने की समस्या है तो जल्दी फायदे के लिए 1 गिलास पानी में चुटकीभर हींग डाल कर पीने से आराम मिलता है।

4. अगर आपको गैस की शिकायत रहती है। तो हींग के तेल का इस्तेमाल करें। इससे गैस के दर्द से आराम मिलेगा।

5. कब्ज की शिकायत होने पर हींग के चूर्ण को थोड़ा सा मीठा सोड़ा मिलाकर रात में सोने से पहले खायें। इससे आपका पेट साफ हो जायेगा।

6. औरतों से जुड़ी हुई कई बीमारियों जैसे पीड़ायुक्त मासिकधर्म और ल्यूकोरिया यानी श्वेत प्रदर के इलाज में बहुत ही फायेदेमंद है। श्वेत प्रदर की समस्या होने पर हींग को घी में सेंककर आधा गिलास दूध में डाले और दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार एक महीना लें। इसके इस्तेमाल से जल्दी राहत मिलेगी।

7. शहद और अदरक के साथ मिलाकर खाने से खांसी, अस्थमा और ब्रोल्काईटिस जैसी बिमारियों में आराम मिलता है। यह बलगम को दूर कर छाती के कन्जेशन को ठीक करके आराम दिलाती है।

8. शरीर के किसी हिस्से में कांटा चुभ जाये, तो उस जगह पर हींग को घोल भर दें। इससे दर्द दूर होने के साथ-साथ कांटा भी निकल जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।