बवासीर से लेकर कई बीमारियों का इलाज है फूल गोभी


गोभी भारतीय भोजन का प्रमुख हिस्सा है। आसानी से उपलब्ध होने वाली गोभी में कई औषधीय गुण भी हैं। पत्ता गोभी में दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। गोभी का बीच उत्तेमजक, पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला और पेट के कीड़ों को नष्टै करने वाला है। गोभी का रस मीठा होता है।

फूल गोभी और मटर की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट होती है, पर क्या आप जानते है कि फूल गोभी खाने में जितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है यह उतनी ही ज्यादा हमारे स्वास्थ के लिए भी गुणकारी होती है।
इसमें ऐसे कई गुण छिपे होते है जो हमें कई बीमारियों से बचा सकते हैं। साथ ही आप इसका सेवन करके कई बीमारियों का उपचार भी घर बैठे कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि यह गोभी हमारे लिए कितनी फायदेमंद होती है।

गोभी के घरेलू उपचार-

1. पेट दर्द होने पर गोभी की जड़, पत्तीस, तना फल और फूल को चावल के पानी में पकाकर सुबह-शाम लेने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है।

2. गोभी खाने से खून साफ होता है। गोभी का रस पीने से खून की खराबी दूर होती है और खून साफ होता है।

3. हड्डियों का दर्द दूर करने के लिए गोभी के रस को गाजर के रस में बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से हड्डियों का दर्द दूर होता है।

4. पीलिया के लिए भी गोभी का रस बहुत फायदेमंद है। गाजर और गोभी का रस मिलाकर पीने से पीलिया ठीक होता है।

5. बवासीर होने पर जंगली गोभी का रस निकालकर, उसमें काली मिर्च और मिश्री मिलाकर पीने से मस्सों से खून निकलना बंद हो जाता है।

6. खून की उल्टीस होने पर गोभी का सेवन करने से फायदा होता है। गोभी की सब्जी या कच्चीस गोभी खाने से खून की उल्टियां होना बंद हो जाती हैं।

7. बुखार होने पर गोभी की जड़ को चावल में पकाकर सुबह-शाम सेवन करने से फायदा होता है।

8. पेशाब में जलन होने पर गोभी का काढ़ा बनाकर रोगी को पिलाइए। इससे तुरंत आराम मिलता है।

9. गले में सूजन होने पर गोभी के पत्तों का रस निकालकर दो चम्मरच पानी मिलाकर खाने से फायदा होता है।

10. दिल के लिए बहुत फायेदमंद होती है। यह दिल और कार्डियोवस्कु लर प्रणाली को सही प्रकार से काम करने में मदद करती है।

11. गोभी गोभी फाइबर का उच्च स्रोत होती है। फाइबर हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और साथ कोलेस्ट्रॉ ल के स्तरच को भी कम करता है।

12. गोभी में एंटी ऑक्सीसडेंट्स होते हैं। एंटी ऑक्सीपडेंट्स के काफी लाभ होते हैं। ये हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।

13. गर्भावस्था में भी गोभी काफी फायदेमंद होती है। इसमें फोलेट काफी उच्च मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही यह विटामिन ए और विटामिन बी से भी भरपूर होती है। यह कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करती है। इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण को काफी लाभ होता है। गोभी विटामिन सी का भी उत्त म स्रोत है। यह भी गर्भावस्थाक के दौरान काफी फायदेमंद होता है। इसलिए हर गर्भवती महिला को रोजाना कम से कम एक कप गोभी जरूर खानी चाहिए।

14. गोभी में कैल्शियम की मात्रा भी काफी होती है। जो हमारे नर्वस सि‍स्टकम को मजबूत बनाता है। कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही यह शरीर की कई अन्यि प्रणालियों को भी सही प्रकार से काम करने में मदद करता है।

15. गोभी में जिंक, मैग्नीोशियम, मैन्गिनीज, फास्फोारस और सेलेनियम तथा सोडियम जैसे लाभकारी तत्व होते हैं।

16. गोभी कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद करती है। फेफड़े का कैंसर, स्तिन कैंसर, ब्लै.डर कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा गोभी के नियमित सेवन से कम हो जाता है। गोभी के जैविक परिवार में शामिल अन्यं सब्जियां जैसे- ब्रोकली, कैल आदि भी कैंसर को दूर रखने में मदद करतीं हैं।

17. वजन कम करने में गोभी काफी फायदेमंद होती है। गोभी में मौजूद विटामिन सी अतिरिक्तव वसा को कम करने में काफी महत्व पूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही इसमें फोलेट की मौजूदगी भी मोटापे से निजात दिलाने में मददगार होता है। एक कप गोभी में लगभग 30 कैलोरी होती है। इसमें स्टाेर्च नहीं होता इसलिए आप इसका जितना चाहें उतना सेवन कर सकते हैं।

18. गोभी लिवर में मौजूद एंजाइम्स को एक्टिवेट करने में मदद करती है। इससे लिवर बेहतर काम करता है और शरीर से विषैले पदार्थ अधिक मात्रा में बाहर निकलते हैं। इससे शरीर के कई अंगों को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

19. अपने शरीर में विटामिन के की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने आहार में गोभी शामिल करें। विटामिन के अस्थि कोशिकाओं के निर्माण में महती भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं, अगर आपके शरीर में विटामिन के की पर्याप्त मात्रा न हो, तो चोट अथवा जख्मश लगने की स्थिति में आपके शरीर से अधिक मात्रा में रक्तू बहेगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंथकि विटामिन के रक्ता के थक्केम जमाने में काफी मदद करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।