समय से पहले बाल सफेद होने के कारण और बचाव के उपाय


असमय बाल सफेद होने के बहुत सारे कारण होते है - दरअसल बालों का सफेद होना, बालों की विभिन्न समस्याओं में से एक है। बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना स्वाभाविक है। लेकिन कम उम्र में ही बाल सफेद होने से पूरे व्यक्तित्व का आकर्षण खत्म हो जाता है। बालों की जड़ों में पाई जाने वाली सेबेक्वस ग्रंथियो मे Sebum नाम का तैलीय तत्व निकलता है, जिससे बालों का रंग निर्धारित होता है। यही तत्व बालों को पोषण भी प्रदान भी करता है। सेबेक्वस ग्रंथियों की सक्रियता कम हो जाने से बाल सफेद होने लगते हैं ।

असमय बाल सफेद होने के प्रमुख कारण है – 

  • बालों में तेल न लगाना, खराब गुणवत्ता और अधिक केमिकल युक्त साबुन, Hair Color, Hair Dyes, या शैम्पू का इस्तेमाल करना | अलग-अलग ब्रांड के सौन्दर्य प्रसाधनो जैसे शैम्पू , जेल का इस्तेमाल करने से भी असमय बाल सफेद होने की वजह बन सकती है |
  • अधिक समय तक जुकाम रहना, या थायरायड ग्रंथि से स्त्राव से असमय बाल सफेद होने लगते है |
  • पौष्टिक आहार न लेना, अधिक मात्रा में फास्ट फूड खाना भी असमय बाल सफेद होने के कारणों में से एक हैं |
  • असमय बाल सफेद होने के शारीरिक कारणों में आता है – कुपोषण, अनीमिया, शरीर में आयरन, आयोडीन, विटामिन आदि की कमी होना, हमेशा बीमार रहना, नियमित रूप से दवाओं का इस्तेमाल करना, अधिक चिंता करना, मानसिक तनाव, निराशा, बालों में डेंड्रफ होना आदि कारणों से भी असमय ही बाल सफेद होने लगते हैं।
  • बालो के साथ विभिन्न प्रयोग करने से भी बाल सफ़ेद होते है, क्योंकि विभिन्न फेशन के हेयर स्टाइल बनाने के लिए बालो को काफी केमिकल ट्रीटमेंट और उच्च तापमान से गुजरना पड़ता है जो असमय बाल सफेद होने का कारण बनता है |
  • क्लोरिन युक्त पानी या खारे पानी से नहाने से भी अक्सर असमय बाल सफेद होने लगते है |

असमय बाल सफेद होने से बचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

  • बालों को सफेद होने से बचाने के लिए नियमित दिनचर्या, बालों की उचित सफाई, संतुलित आहार, व्यायाम, अच्छी नींद की आवश्यकता होती है।
  • असमय बाल सफेद होने से बचाने के लिए अधिक समय जुकाम न रहने दें व तुरन्त उपचार करायें
  • प्राकृतिक (Hair Dyes) का इस्तेमाल करें जैसे- मेंहदी, चायपत्ती का पानी, और चुकंदर का रस |
  • बालों को अधिक गर्म पानी से न धोएं।
  • एक-दो बाल सफेद होने पर उन बालों को तोड़े नहीं। ऐसा करने से बाल अधिक सफेद होने लगते हैं।
  • थोड़े बाल सफेद होने पर डाई न करवाएं। इससे काले बालों पर भी प्रभाव पड़ता है। बाल और ज्यादा तेजी से सफेद होने लगते हैं।
  • असमय बाल सफेद होने से बचाने के लिए बालों को धोने के लिए साबुन या शैम्पू की अपेक्षा प्राकृतिक सामग्री रीठा, शिकाकाई, बेसन, आंवला, दही आदि का इस्तेमाल करें।
  • अत्यधिक मोठी चीजें, तेल, मसालेदार भोजन, शराब व नशीली वस्तुओं का सेवन न करें।
  • बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें। बालों पर स्प्रे भी न करें।
  • अधिक चिंता, मानसिक तनाव, देर रात तक जागने से बचें। 
  • तेज खुशबूदार साबुन और तेल बालों में न लगाएं। इनसे भी बाल सफेद होने लगते हैं।
  • बालों की देखभाल व साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। नियमित रूप से सिर की मालिश करें व भाप दें। इससे आप असमय बाल सफेद होने की समस्या से बचें रहेंगे |
  • बालों को तेज धूप में ढककर चलें क्योंकि सूर्य से निकली अल्ट्रा वायलेट किरणें बालों को सफेद बना सकती हैं।

असमय बाल सफेद होने से बचाने के लिए खानपान सम्बंधी सुझाव

  • अपने भोजन में दही को आवश्यक रूप से शामिल करें। दही बालों को काला बनाये रखने में बहुत उपयोगी है। 
  • असमय बाल सफेद होने से बचाने के लिए और बालों को काला बनाए रखने के लिए शरीर में प्रोटीन, विटामिन ‘ए’, ‘बी-काम्पलेकस’, ‘सी’, ‘डी’, ‘ई”, कैलि्शयम, आयोडीन, फास्फोरस, ऑयरन, कॉपर आदि तत्वों की पूरी मात्रा की आवश्यकता होती है।
  • शरीर को उक्त सभी तत्व मिलते रहें, इसके लिए अपने आहार में दूध, मक्खन, पनीर, पालक, चौलाई, नींबू, आंवला, खजूर, अंगूर, सेब, संतरा, मौसमी, हरी सब्जी, ताजे फल, अंकुरित खाद्यान्न, चोकर वाला आटा, बिना पालिश किया हुआ चावल आदि शामिल करें। 
  • सर्दियों के मौसम में यदि प्रतिदिन एक पत्तागोभी खाई जाए तो एक महीने में ही आपको बालों में फर्क नजर आ जाएगा।
  • गेहूं के पौधे का रस पीने से भी बाल सफेद होने से रोका जा सकता है| फलों के रस के सेवन से शीघ्र लाभ होता है।
  • फल-सब्जियों के विटामिन शरीर में अधिक मेलानिन की उत्पत्ति करते हैं, जिसके कारण बाल काले बने रहते हैं।
  • सब्जियों का सेवन सलाद या सूप के रूप में करना चाहिए।
  • नारियल की गिरी खाने और नारियल का पानी पीने से बाल लंबे और काले रहते हैं।
  • गेंहू के पौधे का रस पीने से सफेद बाल काले होने लगते हैं। 
  • बालों को काला करने तथा उन्हें झड़ने से रोकने में मछली का तेल भी बहुत लाभदायक है। यदि आप मांसाहारी हैं असमय बाल सफेद होने से बचाने के लिए मछली का सेवन अधिक करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।