घर में मौजूद इन कैमिकल वाली चीजों से हो सकता है थायराइड


कई दफे हमें इस बात का एहसास नहीं हो पाता कि हमारे घर में ऐसे घातक कैमिकल छुपे हुए हैं, जो हमें अनजाने में ही बीमार बना रहे हैं। क्या आप को पता है कि घर की आम सी चीजें आपको थायराइड जैसी बीमारी का शिकार बना रही है?

हम सभी जानते हैं कि थायराइड की समस्या शरीर में हार्मोन की गड़बड़ी की वजह से होती है। क्या आपने कभी सोंचा है कि हार्मोन इंबैलेंस तब भी हो सकता है जब आप कैमिकल की कोटिंग वाले बर्तनों में खाना खाएं या पकाएं? तो अगर आप नहीं चाहते कि आपकी थायराइड ग्रंथि काम करना बंद कर दे तो अपने घरों में इन कैमिकल युक्त चीजों को आज ही सफाया कर दें।

डेंटल फ्लॉस - क्या आप जानते हैं कि जो दांत साफ करने के लिये आप डेंटल फ्लॉस का प्रयोग करते हैं, वह कई घातक कैमिकल से कोट किया हुआ होता है। यह दांतों को आसानी से साफ करने के लिये चढाया जाता है। ये कैमिकल्स आपको थायराइड की बीमारी भी दे सकते हैं।

नॉन स्टिक कुकवेयर - आज कल तो हर एक के घर पर नॉन स्टिक कुकवेयर का प्रयोग होता ही है। पर कुछ में कैमिकल की कोभटग लगी हुई होती है जिससे खाना पकाने में आसानी होती है। इसमें रोजाना खाना पकाने की वजह से हार्मोनल इबैलेंस हो सकता है।

रेनकोट - कई तरह की कंपनियां रेनकोट बनाते वक्त उसमें ढेर सारे कैमिकल्स का प्रयोग करती हैं , जिससे बारिश के समय यह कैमिकल पानी द्वारा आपके मुंह या शरीर पर लगता है, जिससे थायराइड की समस्या पैदा हो सकती है।

पिज्जा बॉक्स - कई पिज्जा कंपनियां पिज्जा के ऐसे बॉक्स तैयार करती हैं, जिसमें अंदर की ओर ढेर सारे कैमिकल की कोटिंग लगी हुई होती है। इससे पिज्जा लीक नहीं होता और यही आपका हार्मोन इंबैलेंस करता है।

पॉपकॉन बैग - अक्सर लोग माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न बनाना पसंद करते हैं, लेकिन ये बैग्स घातक कैमिकल से कोट किये हुए होते हैं।

कार्पेट - अगर आपके कार्पेट में धूल-मिट्टी और विषैले तत्व चिपके रहते हैं, उसे तुरंत साफ कर लें। अगर ये रेगुलर ना साफ किये गए तो आपको थायराइड की बीमारी हो सकती है।

शैंपू - जी हां, शैंपू में भी काफी सारे कैमिकल्स होते हैं, जिसमें से एक खास शब्द है जो कि थायराइड की बीमारी को न्यौता दे सकता है इसलिये शैंपू लेते वक्त डिब्बे पर लिखी सामग्री जरुर पढ़ लें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।