अगर आप भी है दोमुंह बालों से परेशान तो अपनाइए ये घरेलु टिप्स


लंबे, घनें, मुलायम बालों का शौक किसे नहीं होता। लड़कियां बालों को घना, मुलायम करनें के लिए न जानें क्या क्या उपाय करती है। इन समस्याओं में से ही एक समस्या है, बालों का दोमुंह होना। यह समस्या आम होनें के साथ ही गंभीर भी है, यदि इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो।

बालों का दोमुंहा होनें के पीछ कई कारण होते है। नियमित खानपान, प्रदूषण, हार्मान्स, आदि। लेकिन ये समस्या इतनी भी गंभीर नहीं है कि इसका कोई इलाज ना किया जा सकें। आज हम लेकर आए है इस समस्या के कुछ ऐसे घरेलु उपाय जो आप आसानी से अपना सकती है। तो आइए जानते है इन उपायों के बारे में।

पपीते और दही है बेहद असरकारक-  
दोमुंह बालों के लिए 150 ग्राम पपीता, और आधा कप दही ले। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर सिर पर लगाए। कुछ घंटे बाद ही इसे पानी से धो लें।

अंडे और जैतून का तेल-
इसके लिए अंडे का पीला भाग लें, साथ ही तीन चम्मच जैतून का तेल इसमें मिलाएं। इसी में ही एक चम्मच शहद मिलाएं। पैक को बालों में 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर शैंपू से धो लें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।