रोज खाएं लहसुन की 1 कली, इन 7 बीमारियों का नहीं होगा असर, ताकत भी बढ़ेगी


धर्म-ग्रन्थों में भले ही लहसुन और प्याज को खराब माना गया है लेकिन आयुर्वेद में लहसुन को एक ऐसी औषधि माना गया है जो शरीर के सिर से लेकर पांव तक हर अंग की बीमारी को सही कर सकता है। इसके एंटीबैक्टिरियल तथा एंटीफंगल गुण जहां शरीर को बैक्टीरिया से बचाते हैं वही शरीर की कई बीमारियों को भी जड़ से खत्म कर देते हैं। आइए जानते हैं लहसुन के ऐसे ही कुछ फायदे...

(1) हाई बीपी को करता है कंट्रोल
रोज सुबह एक कच्ची कली लहसुन की खाने से हाई बीपी की बीमारी पूरी तरह सही हो जाता है। इसके सेवन से न केवल ब्लड सर्कुलेश सही रहता है वरन दिल की बीमारियों को भी कोसों दूर रखता है।

(2) दांत दर्द से तुरंत मिलती है राहत
अगर आपके दांतों में बहुत तेज दर्द हो रहा है तो लहसुन की एक कली छिल कर प्रभावित दांत के नीचे रख लें। लहसुन के एनटीबैक्टिरीअल और पेनकिलर गुण तुरंत ही आपके दांत का दर्द दूर कर देंगे।

(3) श्वसन तंत्र को मजबूत करता है
नियमित रूप से लहसुन खाने से श्वसन तंत्र मजबूत होता है। इसके प्रयोग से अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि से निजात और बचाव होता है।

(4) दिल को स्वस्थ रखता है
लहसुन में मौजूद सल्फर रक्त कोशिकाओं को बंद होने से बचाता है साथ ही इसके हीलिंग प्रोपर्टीज शरीर में मौजूद फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स से लड़कर शरीर को युवा बनाए रखती है।

(5) नसों की झनझनाहट दूर करता है
खाली पेट लहसुन खाने से नसों में झनझनाहट की समस्या दूर हो जाती है। और शरीर की इन्द्रियां भी समुचित रूप से कार्य करने लगती है।

(6) भूख बढ़ाने के लिए
खाली पेट लहसुन के प्रयोग से एसीडिटी खत्म होकर डायजेस्टिव सिस्टम सही होता है। इससे भूख बढ़ती है और पाचन तंत्र संबंधी सभी बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

(7) कामशक्ति बढ़ाता है
धर्मग्रन्थों में लहसुन को तामसिक माना गया है। इसके प्रयोग से शरीर में कामेच्छा तथा कामशक्ति दोनों बढ़ जाती है। कामेच्छा का बढ़ना सन्यास और ब्रह्मचर्य के हिसाब से गलत है अतः इसे सन्यासियों तथा पूजा-पाठ करने वालों के लिए निषेध कर दिया गया है परन्तु आयुर्वेद में गृहस्थ लोगों के लिए इसे संजीवनी मान कर खाने की अनुमति दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।