क्या आप जानते हैं भोजन करते समय पानी पीना, सेहत के लिए लाभदायक होता है या नहीं?


'जल ही जीवन हैं' खैर ये बात तो सभी जानते हैं। कम पानी पीने से कई बीमारियां भी होती हैं यह भी आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा वक़्त भी होता जब आपको पानी पीने से बचना चाहिए? जी हाँ! खाना खाते वक़्त पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। वैसे बहुत से लोग इस बारे में जानते हैं लेकिन उन लोगों को इससे होने वाले नुकसानों के बारे में नहीं पता होता हैं। वहीं कुछ लोग तो बिना पानी पिए खाना खा ही नहीं सकते। इन लोगों को अपनी आदत सुधारने की ज़रुरत है।  

आइए आज हम जानने की कोशिश करते हैं कि खाना खाते वक़्त पानी पीने से आखिर होता क्या हैं?

खाने से आधा घंटा पहले न पिएं पानी 
विशेषज्ञों का मानना है कि खाना खाने से लगभग आधा घंटे पहले और खाना खाने के लगभग आधा घंटे बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए। साथ ही खाना खाने के दौरान भी एक दो घूँट पानी पिया जा सकता है लेकिन एक-दो ग्लास पानी पीना मुसीबतें खड़ी कर सकता है।  
खाना पचाने का काम करता है पाचक रस  
हम जब कुछ खाते हैं तो हमारा पेट पाचक रसों का उत्पादन करता है जो खाने को छोटे-छोटे कणों में विभाजित करते हैं और उनके पाचन को आसान बनाते हैं।  
पाचन क्रिया होती है बधित 
अध्ययनों में सामने आया है कि हमारे पेट को पहले ही पता चल जाता है कि हम खाना खाने वाले हैं। इसलिए वो पाचक रसों का निर्माण करने लगता है। लेकिन उसी समय अगर हम पानी पीने लगते हैं तो यह रस पतला होने लगता है। जिससे पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है।  
बनती है एसिडिटी की प्रक्रिया 
पाचन क्रिया अधूरी रहती है तो खाना पूरी तरह पच नहीं पाता । जिसके परिणाम स्वरुप एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं।  
ब्लड शुगर लेवल में होती है बढ़ोतरी 
खाने से ठीक पहले, पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। जब आपका खाना पचता नहीं है तो उसमें उपस्थित ग्लूकोज़ वसा के रूप में जमा हो जाता है। इस वजह से इन्सुलिन ज़्यादा मात्रा में बनता है और इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।  
नमक खाएं कम 
कुछ लोगों को खाते वक़्त ज़्यादा प्यास लगती है, इसलिए वे बिना पानी पिए खाना खा नहीं सकते हैं। इस बारे में यह किया जा सकता है कि ज़्यादा नमक वाला खाना खाने से बचें। ज़्यादा नमकीन खाना खाने से प्यास लगती है और आपको ज़्यादा पानी पीने की इच्छा होती है।   
चबा-चबा कर ही खाएं खाना
कुछ लोगों से बिना पानी के खाना निगला ही नहीं जाता है।  इसका कारण यह होता है कि वे खाने को चबाने कि बजाए बस निगल जाते हैं। इसलिए बेहतर है कि जितना हो सके उतना चबाकर खाए। जितना आप खाना चबाते हैं उतना ज़्यादा मात्रा में पाचक रसों का उत्पादन होता है और खाना अच्छे से पच जाता है।   

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।