बालों की सही देखभाल के लिए हेयर मास्क फायदेमंद है। यह हेयर मास्क बालों की समस्या को दूर करने के साथ ही उन्हें मजबूत और आकर्षक भी बनाते हैं।
बालों के लिए हेयर मास्क
किसी को भी सुंदर और आकर्षक बनाने में बाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए बालों का स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए उन्हें भरपूर पोषण देना बहुत जरूरी है। वैसे तो बाजार में कई प्रकार के उपचार उपलब्ध हैं, लेकिन यह मंहगे होने के साथ-साथ केमिकल युक्त होते हैं। इसलिए बालों की सही देखभाल के लिए घर में मौजूद प्राकृतिक चीजों से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। यह मास्क आसानी से बनाये जा सकते हैं और इनके कोई दुष्परिणाम भी नहीं है। साथ ही यह आपके बालों को मजबूत और आकर्षक भी बनाते हैं।
केला क्रीम मास्क
केला बालों की कमजोर जड़ों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद आयरन और विटामिन से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। केले से बने मास्क से कमजोर और क्षतिग्रस्त बालों में नई जान आ जाती है। इस मास्क को बनाने के लिए एक केले को अच्छी तरह से पीसकर उसमें एक टी स्पून शहद मिलाएं। और इस मास्क को सिर की त्वचा और बालों में अच्छी तरह से लगा लें। 15-20 मिनट बाद बालों को हलके गुनगुने पानी से धो लें। शहद एक प्राकृतिक कंडिशनर है, जो बालों को नर्म-मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
ओटमील हेयर मास्क
ओटमील हेयर मास्क उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिनके बाल बहुत ज्यादा तैलीय या रूसी की समस्या है। यह अतिरिक्त तेल को निकालकर बालों को पोषण देता है। इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच ओटमील में एक बड़ा चम्मच ताजा दूध और एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर की त्वचा व बालों में लगाये। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए मास्क लगाने के बाद पानी में नीबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं।
एवोकैडो हेयर मास्क
एवोकैडो सूखे और बेजान बालों के लिए बहुत अच्छा उपाय है। एवोकैडो में मौजूद प्राकृतिक तेल बेजान बालों के लिए डीप कंडिशनिंग का काम करता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक एवोकैडो को छीलकर मसल लें। इसमें दो टेबल स्पून ऑलिव ऑयल मिलाकर फेंट लें। चाहें तो इसमें जोजोबा या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं। इसे बालों 30 मिनट लगा रहने देने के बाद सिर की मालिश करते हुए धोएं। एवोकैडो बालों को नमी, पोषण व मजबूती देता है।
हिबिस्कस हेयर मास्क
बालों की जडें कमजोर होने पर हिबिस्कस मास्क बेहतरीन उपचार है। गुडहल के फूल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो जडों को मजबूत बनाने के साथ ही यह सिर की त्वचा का रक्त संचार बढाकर खुले हुए छिद्रों को बंद करने में मदद करते है। इस मास्क को बनाने के लिए 1-2 हिबिस्कस के फूलों की पंखुडियों को एक कप पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इसे ऑलिव ऑयल और दूध के साथ अच्छे से मिक्स करके 20-25 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें।
करी पत्ते का मास्क
करी पत्ते से बना मास्क बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के अलावा असमय सफेद बालों की समस्या भी दूर करता है। इस मास्क से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। इसे बनाने के लिए 20 से 25 करी पत्ते, एक टुकड़ा रतनजोत और 1/4 कप नारियल का तेल ऑयल लें। करी पत्ता को एक कप पानी और रजतनजोत को नारियल के तेल में रातभर के लिए भिगो दें। सुबह रतनजोत को तेल से निकाल दें। फिर तेल और भीगे हुए करी पत्तों को एक साथ मिलाकर पीस लें। इसे सिर की त्वचा और बालों में अच्छी तरह लगाएं। इस मास्क को 1-2 घंटे लगा रहने दें। फिर बालों को अच्छे से धो लें।
नारियल क्रीम मास्क
नारियल क्रीम मास्क रूखे बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका मॉयस्चराइजिंग गुण बालों को मुलायम और रेशमी बनाने में मदद करता है। इस मास्क को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों और जड़ों में अच्छे से लगाये। आधा से एक घंटे लगा रहने के बाद इसे माइल्ड हर्बल शैंपू से धो लें।
अंडे का हेयर मास्क
बालों की खोई हुई चमक और नमी लौटाने में अंडे का हेयर मास्क बहुत फायदेमंद होता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन हेयर फॉलिकल्स को मजबूती प्रदान करता है और बालों को चमकदार बनाता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक अंडे की जर्दी में क बड़ा चम्मच अरंडी का तेल और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों और जड़ों में अच्छे से लगा लें। आधे घंटे के बाद इसे धो लें और अंत में सेब वाइन सिरके से बालों को धो लें।
एलोवेरा हेयर मास्क
एलोवेरा बालों की कुदरती नमी वापस लौटाकर उन्हें चमकदार व रेशमी बनाये रखता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, एक बड़ा चम्मच नीबू का रस और दो बड़े चम्मच नारियल या जैतून का तेल बनाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों में अच्छी तरह से लगाकर 45 मिनट के बाद शैंपू कर लें।
बीयर हेयर मास्क
बीयर सिर्फ पीने के ही काम नहीं आती, बल्की बालों की अच्छी सेहत के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बीयर, बालों के लिए बेहतरीन शैंपू व कंडिशनर का काम करता है। बीयर में फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मालटोस पाया जाता है जो बालों की देखभाल के लिए अहम सामग्रियां मानी जाती हैं। बीयर हेयर मास्क बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच बीयर में एक बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल, एक बड़ा चम्मच अंडे की जर्दी और थोड़ा सा शहद मिला लें। इस मास्क को बालों में लगा लें 10 मिनट लगा रहने के बाद बालों की हल्की मालिश करते हुए धो लें।
बेसन हेयर मास्क
रूखे बालों के लिए बेसन का पैक काफी मददगार साबित होता है। चने के बेसन का मास्क बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच काले चने रात को भिगो दें और सुबह इसका पेस्ट बना लें। इसमें एक अंडा, एक बड़ा चम्मच नींबू का जूस और एक कप दही मिलाकर बालों में लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दे और बाद में पानी से धो लें।