सर्दियों में आंवला के यह फायदें नहीं जानते होंगे आप.


आमतौर पर आंवला हर मौसम में फायदेमंद होता है। लेकिन अगर ठंड में इसका सेवन किया जाए तो आप पूरी सर्दियों में सेहतमंद रहेंगे। दरअसल, आंवले में कई तरह के गुण होते। आंवले की ये खासियत है कि ये कितना ही पुराना क्यों न हो इसके गुण कभी नष्ट नहीं होते हैं। आंवला त्वचा, नेत्र रोग और बालों के लिए बहुत उपयोगी है। 

तो चलिए आपको बताते हैं आंवले के अनोखे गुण :

 - ठंड में सुबह नाश्ते में आंवले का मुरब्बा खाने से आप किसी एक मौसम में नहीं बल्कि सालभर स्वस्थ बने रहेंगे। 

- अगर आपको एसीडिटी की समस्या है तो एक ग्राम आंवला पाउडर और थोड़ी-सी चीनी को एक गिलास पानी या दूध में मिलाकर लें।

- आंवला खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

- आंवले के जूस में शहद मिलाकर पीएं। इससे मोतियाबिंद की परेशानी में राहत मिलती है। 

- आंवला हमारे पाचन तन्त्र और हमारी किडनी को स्वस्थ रखता है।

- आंवला बालों को जड़ से मजबूत बनाता है, इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुक जाता है। 

- आंवला खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। 

- ठंड में आंवला खाने से डायरिया जैसी परेशानियों भी दूर होती हैं। 

- खाना खाने से पहले आंवले का पाउडर, शहद और मक्खन मिलाकर खाने से भूख अच्छी लगती है।

- दिल को सेहतमंद रखने के लिए ठंड में रोजाना आंवला खाने की आदत डालें। 

- आंवला हमारे शरीर की त्वचा और हमारे बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।

- डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।