इन 5 तरीको के नशे से सिर्फ आपको भगवान ही बचा सकते है


1. हेरोइन

हेरोइन को सबसे ज्यादा लत वाला नशा बताया जाता है। आपको बता दें की हेरोइन की खुराक जैसे ही हमारे शरीर में जाती है हमारे मस्तिष्क में डोपामाइन (हार्मोन) का स्तर 200% तक पहुंच जाता है। हेरोइन का नशा इतना खतरनाक है कि अगर ज़्यादा मात्रा में नशा कर लें तो जान भी जा सकती है।

2. शराब

शराब का नशा दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा लत वाला नशा है। शराब से मस्तिष्क का डोपामाइन स्तर 40% से 360% तक बढ़ जाता है जो हमारे दिमाग और शरीर दोनो के लिए बेहद नुकसानदेह है।

3. कोकेन

कोकेन का नशा दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा लत वाला नशा है। एक प्रयोग में ये भी पाया गया की कोकेन डोपामाइन के स्तर को करीब 3 गुना से ज्यादा बढ़ा देता है। कोकेन का सेवन करने वाले लोग इसके इतने आदि हो जाते हैं कि उनका जीवन इसी पर निर्भर रह जाता है। कोकेन की लत से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। दुनिया भर में अनुमानित करीब 1 करोड़ से 2 करोड़ लोग कोकीन का सेवन करते हैं।

4. बार्बीचुरेट्स

बार्बीचुरेट्स को नींद की गोली, ब्लू बुलेट्स, गोरिल्लाज, नेंबीज, बार्ब्स या पिंक लेडीज के नाम से भी जाना जाता है। वैसे कई बार इसका इस्तेमाल दुख दूर करने और नींद दिलाने के लिए मेडिकल इलाज के तौर पर भी किया जाता है।बार्बीचुरेट्स के नशे की लत हमारे मस्तिष्क पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है और इसके ज्यादा सेवन से जान भी जा सकती है !

5. निकोटिन

निकोटिन जो तंबाकू और सिगरेट में पाया जाता है इसका सेवन काफी मात्रा में किया जाता है। निकोटिन के नशे की लत से बहुत से लोग प्रभावित हैं, निकोटिन हमारे फेफड़े और मस्तिष्क पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं। दुनिया भर में अनुमानित करीब 100 करोड़ लोग निकोटिन का सेवन करते हैं। निकोटिन के सेवन से मस्तिष्क का डोपामाइन स्तर 25% से 40% तक बढ़ जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।