बाजरे की रोटी में है सेहत के कईं गुण, इन बिमारियों के लिए है लाभदायक


बाजरे को रागी भी कहा जाता है। बाजरा एक प्रकार का अनाज है जिसको पुराने ज़माने में बड़े-बुज़ुर्ग बडे़ चाव से खाते थे। लेकिन बदलते ज़माने के साथ बाजरे की जगह अब गेहूं ने ले ली है। अब आमतौर पर सभी के घरों में गेंहूं के आटे से बनी रोटियां ही खायी जाती हैं लेकिन अभी भी लोग कई जगहों पर गेंहू की जगह बाजरे की रोटी खाना ही पसंद करते हैं। बाजरे की रोटी खाने से हम कईं तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है बाजरा

गर्भवती महिलाओं को बाजरे की खिचड़ी और रोटी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे गर्भवती महिलाओं में आयरन और कैल्शियम की कमी दूर होती है। केवल गर्भवती महिलाओं को ही नहीं बल्कि दूध पिलाने वाली महिलाओं में अगर दूध न बनता हो तो बाजरा मां का दूध बढ़ाने में भी मदद करता है।

दिल स्वस्थ रहता है

बाजरे की रोटी खाने से कोलस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। बाजरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाए जाने की वजह से ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है। इसलिए बाजरा खाने से हार्ट अटैक होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

बाजरा खाने से एनर्जी मिलती है

बाजरा खाने से आपको एनर्जी मिलती है। बाजरे की रोटी स्वाद में जितनी अच्छी होती है उतनी ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गेहूं और चावल खाने के मुकाबले बाजरा खाने से आपको कईं ज्यादा एनर्जी मिलती है। यह ऊर्जा का बहुत अच्छा स्त्रोत है। और बाजरा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती। जिससे वज़न कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज़ से बचाता है

डायबिटीज़ के मरीजो़ को बाजरे का सेवन जरुर करना चाहिए। क्योंकि यह ख़ून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज़ के मरीजो़ को नियमित रुप से बाजरे के सेवन की सलाह दी जाती है।

पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है

बाजरे में फाइबर्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए बाजरा खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। बाजरा खाने से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती। इसलिए पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए बाजरे का सेवन करना चाहिए।

मोटापा कम करता है

बाजरे का सेवन करने से भूख कम लगती है। अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो बाजरा आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। बाजरा धीरे-धीरे पचता है जिसकी वजह से पेट भरा-भरा रहता है। इसलिए आप एक्स्ट्रा खाना नहीं खा पाते और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

खून की कमी को दूर करता है

बाजरे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। खून की कमी या एनीमिया को दूर करने के लिए बाजरे का सेवन करना चाहिए। अगर आपको भी एनीमिया की समस्या है तो आज से ही बाजरे का सेवन शुरु कर दिजिए।

हड्डियां मज़बूत बनती है

बाजरे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है। बाजरे की रोटी खाने वाले लोगों को कैल्शियम से होने वाला रोग ऑस्टियोपोरोसिस नहीं होता। इसलिए हड्डियों को मज़बूत बनाने और कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए बाजरे का सेवन करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।