ज्यादा पानी पीने से हो सकता है नुकसान, दिमाग पर पड़ता है असर


आमतौर पर डॉक्टर सात से आठ ग्लास पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से होती है साथ ही ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। हालांकि ये बात सच है कि पानी पीने के बहुत से फायदे हैं लेकिन ज्यादा पानी आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी आपको किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

- जरूरत से ज्यादा पानी हमारे शरीर की पाचन प्रक्रिया को बिगाड़ सकता है। इससे खाना देरी से पचने लगता है जिस वजह से पेट से संबंधित रोग होने की संभावना रहती है।

- अधिक पीने पीने से हाइपोनेट्रेमिया हो सकता है। इसमें शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है जिस वजह से दिमाग पर असर पड़ता है। साथ ही सोचने-समझने की शक्ति कम हो जाती है और सिर दर्द की शिकायत रहती है।

- खाने के तुरंत बाद और बीच में पानी पीने से नुकसान होता है। आप गर्म और तैलीय खाना खाते हैं ऐसे में अगर तुरंत पानी पी लिया जाए तो खाना जमने लगता है। यही खाना बाद में फैट बन जाता है। साथ ही पाचन तंत्र को कमजोर बनाता है। आप चाहें तो गुनगना पानी पी सकते हैं।

- जिन मरीजों की बाय-पास सर्जरी हुई हो, उनमें से कुछ मामलों में डॉक्टर्स कम पानी पीने की सलाह देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।