तकिया लगाने से भी हो सकती हैं ये बीमारियां, जरुर पढ़ें


सोते समय तकिया तो अधिकतर लोग लगाते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो तकिया लगाना पसंद नही करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे स्वास्थ्य के लिये तकिया लगाना फायदेमंद हैं या नुकसानदेह। आइये आपको बताते हैं कि क्या है इसकी सच्चाई। विशेषज्ञों के अनुसार मोटा या पतला तकिया आपको कई सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स दे सकता है। आइये बताते हैं कि तकिया लगाते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना होगा।

तकिये से होने वाली समस्याएं

- बहुत हार्ड तकिया लगाकर सोने पर बॉडी को पूरी तरह से आराम नहीं मिल पाता। सिर पर दबाव भी पड़ता है। इससे सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या हो सकती है।

-ज्यादा सॉफ्ट तकिए का यूज करने पर बॉडी पॉश्चर बिगड़ता है। ऐसे में गर्दन और रीढ़ की हड्डी एक लाइन में नहीं रहते, जिसके कारण गर्दन में दर्द की प्रॉब्लम हो सकती है।

-अगर तकिया बहुत मोटा हो तो गर्दन चिन की तरफ झुक जाती है। इससे खर्राटे आने की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे ही तकिया बहुत पतला होने पर सांस की नली थोड़ी बंद हो जाती है, जिससे खर्राटे आते हैं।

- कई लोग तकिए के कवर काफी समय तक बिना धोए इस्तेमाल करने से उसमें बैक्टीरिया हो जाते हैं। इससे चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं। इसके अलावा ये कई और भी बीमारियां दे सकता है।

-ज्यादा ऊंचा तकिया इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं हो पाता है। ऐसे में स्किन और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। डॉक्टरो का कहना है कि ज्यादा ऊंचा तकिया इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।