क्या आप जानते हैं, फलों और सब्जियों के बीज भी हमारी सेहत के लिए है फायदेमंद


क्या आप जानते हैं कि फलों और सब्जियों के बीज का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों और समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। हम स्वस्थ्य शरीर पाने के लिए अक्सर फलों व सब्जियों का सेवन करना ही बेहतर विकल्प मानते हैं। फलों व सब्जियों में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। ठीक इसी तरह फलों और सब्जियों के बीज भी हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे होते है। आइए जानते हैं इनके बारे में 

तरबूज के बीज : तरबूज के अंदर होने वाले बीजों को छिलकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसका सेवन दूध या पानी के साथ भी कर सकते हैं। इससे आपका वजन कम होता है। 

आम का बीज : आम के बीज को सुखाकर इसका पाउडर तैयार कर लें, ऐसा करने के बाद आप इसका सेवन तब कर सकते हैं जब आपको कब्ज की शिकायत हो। आप सुबह या शाम को इसका सेवन पानी के साथ कर सकते हैं। इससे आपके पेट को आराम मिलेगा और आपको कब्ज से राहत मिलेगी। 

अनार के बीज : अनार के बीज का सेवन करने से हमारा वजन कम होता है, और यह हमें कई और त्वचा संबंधित समस्याओं से भी राहत दिलाने में ये काफी मददगार होता है। 

कटहल का बीज : कटहल का बीज पौष्टिकता से भरपूर होता है। यह वजन कम करने में काफी मददगार होता है। आप इसके बीजों को रात को भिगो लें, इसके बाद इनका सेवन सुबह के समय कर लें, इससे भूख बढ़ती है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।