कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करने वालों के लिए आहार


आज के इस दौर में कंप्यूटर हमारी जिन्दगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम देखते हैं चाहे घर हो या ऑफिस कंप्यूटर हमारे पास होता है, क्योंकि कंप्यूटर के बिना हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते। कंप्यूटर का प्रयोग करके हम कई तरह के काम कुछ ही देर में कर सकते हैं, जो बिना कंप्यूटर से कई दिन या महीनें लग सकते हैं, लेकिन कंप्यूटर का प्रयोग करके हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस पर ज्यादा देर काम करने से हमारे शरीर को खतरा हो सकता है। कंप्यूटर पर काम करने से हमारी आँखों पर असर पड़ता है और साथ में जब हम कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करते हैं, तो हमारे शरीर में फैट जमा होने लगता है जिसके कारण हमारा वजन बढ़ने लगता है।
और जब हम कंप्यूटर पर या लैपटॉप पर अधिक देर तक काम करते हैं तो हमारी गर्दन और कमर में दर्द होने लगता है। कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करते हैं उनके लिए कुछ टिप्स…

कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करने वालों के लिए आहार :

केला
केला ऐसा फल है, जिसमें पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है, इसका सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत ही जल्दी एनर्जी मिलती है, इसलिए जो कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करते हैं, उन्हें इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें थकान महसूस नहीं होती।

दही का सेवन
दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं, जिसके कारण हमारा डाइजेशन ठीक रहता है और हमें गैस जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

सेब का सेवन
सेब में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, इसका सेवन करने से डाइजेशन बढ़ता है और हमें गैस की समस्या से राहत मिलती है।

नींबू पानी
नींबू में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है, जब हम कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करते हैं, तो यदि हम नींबू पानी का सेवन कर लें तो हमें थकान महसूस नहीं होती और हम अधिक देर तक काम कर सकते हैं।

डार्क चोकलेट
डार्क चोकलेट का सेवन करने से हमारी इम्युनिटी बढ़ती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसका सेवन करने से हमें कमर के दर्द से राहत मिलती है।

दूध का सेवन
दूध में विटामिन ए और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जिससे हमारी आँखों की रोशनी बढ़ती है।

हरा धनिया
हरे धनिये में कैरोटीनॉयड होता है, जिससे हमारी आँखों की रोशनी बढ़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।