शहद के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं

शहद जल्दी खराब नहीं होता और सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक भी होता है। लेकिन इसके सेवन में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, अन्यथा इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
शहद और सावधानी

शहद जल्दी खराब नहीं होता और सेहत के लिए कई रूपों में लाभदायक भी होता है। यह एक प्रकार का पका पकाया स्वादिष्ट भोजन है और तुरंत ऊर्जा देता है। लेकिन इसके सेवन में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, अन्यथा इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आयुर्वेद में माना जाता है कि अलग-अलग जगहों पर लगने वाले छत्तों के शहद के गुण वृक्षों के आधार पर भी होते हैं। तो चलिये जानें की शहद के सेवन में क्या सावधानी बतरी जाए।
कुछ गर्म चीजों के साथ सावधानी

अधिक गर्म पानी, गर्म दूध व तेज धूप में बच्चों को शहद का सेवन कराना हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इन चीजो के साथ और ऐसी स्थिति में शहद का सेवन न करना ही बेहतर होता है।
शहद का असर

माना जाता है कि शहद को जैसी चीज के साथ लिया जाये उसका असर भी शहद में दिखाई देता है। उदाहरण के लिए गर्म चीज के साथ शहद लें तो- गर्म प्रभाव होगा और यदि ठंडी चीज के साथ लें तो ठंडा असर दिखाई देता है। इसलिए मौसम के अनुसार वस्तुएं के साथ शहद लें।
ज्यादा मात्रा में शहद

ज्यादा मात्रा में शहद का सेवन करना भी उचित नहीं होता। इससे पेट में आमातिसार रोग हो सकता है। फिर भी यदि शहद के सेवन से कोई परेशानी हो तो नींबू का सेवन करना चाहिए। इससे आराम होता है। शहद दिन में दो या तीन बार एक चम्मच ही लें।
दूध व घी के साथ शहद

चढ़ते हुए बुखार में दूध, घी, शहद आदि का सेवन हानिकारक होता है। वहीं शहद में घी या दूध बराबर मात्रा मिलाकर लेना भी हानिकारक होता है। इसके अलावा तेल व मक्खन आदि के साथ भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।
चाय, कॉफी में शहद

चाय, कॉफी आदि में शहद का उपयोग नहीं करना चाहिए। शहद का इनके साथ सेवन न तो स्वाद के लिए अच्छा होता है, और न ही सेहत के लिए। चाय, कॉफी आदि में शक्कर का ही सेवन करना चाहिए।
मांस, मछली के साथ शहद

नॉनवेज के साथ शहद का सेवन करना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए मांस, मछली के साथ शहद का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
चीनी के साथ शहद

चीनी के साथ शहद मिलाकर लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कभी भी चीनी के साथ शहद मिलाकर न लें। चीनी के बजाए शहद का ही सेवन करें। ये सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक होत है। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।