कंधे के दर्द का घरेलू आयुर्वेदिक इलाज

कंधों का दर्द आजकल एक बढ़ती हुई समस्या बन रहा है। दर्द किसी भी तरह का हो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जिसकी कई वजह हैं जैस अधिक काम करनाए बेवजह का तनाव लेना व मानसिक रूप से टेंशन लेना आदि। कंधो में दर्द होने से मांसपेशियों में बहुत दर्द होता है जिसकी वजह से कंधे कुछ काम नहीं कर पाते हैं। वैदिक वाटिका आपको बता रही है कैसे आप कंधों में होने वाले दर्द से बच सकते हो।
कंधे के दर्द का कारण
  • अधिक भारी सामान उठाना
  • झुक कर देर रात तक काम करना
  • अधिक उंचे तकिये पर सोना
  • कंधे पर चोट लगना
  • कंधो का अपनी जगह पर से हटना
  • मांसपेशिायों में बीमारी लगना
  • कैल्शियम की कमी आदि।
  • अक्सर हम लोग शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर दर्द की दवाईयों का सेवन करते हैं। जो पूरी तरह से गलत है। इससे आपको थोड़ी देर राहत मिलेगी लेकिन दर्द दोबारा भी हो सकता है।
कंधे के दर्द का घरेलू आयुर्वेदिक इलाज
आइये जानते हैं कैसे दूर करें कंधे के दर्द को
मालिश करना
जब भी आपके कंधे में दर्द हो तो आप अपने कंधो में हल्के हल्के हाथों से मालिश कराएं। एैसा करने से कंधो को आराम मिलता है। और शरीर में खून का संचार भी ठीक तरह से होने लगता है।
तकिया इस तरह से करें इस्तेमाल
जैसा कि आपको बताया गया है कि कंधो के दर्द की सबसे बड़ी वजह है तकिया। तकिया गलत तरह से रखने से कंधों में दर्द होने लगता है। इसलिए तकिया अधिक सख्त ना हो। मुलायम तकिये का इस्तेमाल करें। आपको कंधों के दर्द से आराम मिल जाएगा।
आराम जरूरी है
जब आपको लग रहा हो कि आपके कंधे में दर्द हो रहा है तो आप अपने को थोड़ा आराम दें इससे आपके कंधे का दर्द अधिक नहीं बढ़ेगा। वह जल्दी ठीक हो जाएगा।
बर्फ का इस्तेमाल
बर्फ भी कंधे के दर्द से आराम देती है। इसलिए आप आइस पैक को बना लें और इससे कंधो में होने वाले दर्द की जगह पर रखें। इस प्रयोग से आपको कंधो के दर्द से आराम मिल जाएगा।
कैसे बनाएं बर्फ का पैक
  • सबसे पहले आप किसी प्लास्टिक की थैली में बर्फ के टुकड़ों को डाल लें।
  • अब इसे किसी पतले कपड़े से लपेट लें।
  • इस बर्फ वाले थैले को दस से पंद्रह मिनट तक अपने कंधे पर रखें।
  • लेकिन ध्यान रहे कि आप बर्फ को भी सीधे ना लगाएं।
छोड़ दें धूम्रपान
धूम्रपान करने से शरीर में खूना का संचार ठीक तरह से नहीं हो पाता है जिससे शरीर के कई अंग दर्द होने लगते हैं। यदि आप समय पर धूम्रपान छोड़ दें तो आपको कंधे व कमर के दर्द से राहत मिल जाएगी।
कभी भी झुक कर ना बैठें
जब भी आप कहीं पर बैठते हैं तो सीधा होकर बैठें। कभी भी झुक कर ना बैठें एैसा करने से कंधे का दर्द अधिक होता है।
इसलिए कंधों और पीठ को सीधा करके ही सीट पर बैठें।
गर्म सिकाई
आप प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी भरें और उससे दस से पंद्रह मिनट तक दर्द होने वाली जगह पर उससे सिकाई करते रहें। आप दिन में दो या तीन बार गर्म पानी की बोतल से अपनी सिकाई कर सकते हो।
लैवेंडर का तेल
शरीर में किसी भी तरह के दर्द को दूर करने के लिए आप लैवेंडर के तेल की मालिश करें। इस तेल से मांसपेशियों को आराम मिलता है। और यह तेल किसी भी तरह की सूजन व दर्द को खत्म कर देता है।
कैसे करे मालिश
आप नहाने वाले पानी में लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदों को मिला लें और इसमें आधे घंटे तक बैठ जाएं। इससे आपको कंधों के दर्द से आराम मिल जाएगा।
इस तरह का खान पान लें
कई बार हमारे खान पान में कमी की वजह से होने वाली कमजोरी से भी कंधों का दर्द होता है। इसलिए आप अपने खाने में विटामिनए कैल्शियम और प्रोटीन वाली चीजों का प्रयोग करें।

1 टिप्पणी

  1. Thanks for sharing useful post. There is no need to suffer from shoulder pain because it is treated effectively and safely.Visit
    http://www.jointpainclinic.com/body-aches-pains-natural-relief-for-muscle-joint-pains.html
यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।