बुद्धि दांत दर्द का उपचार


बुद्धि दांत, दांत के ऊपरी और नीचले मोलर्स (दाढ) में पाया जाता है। जब लगभग सभी दांत निकल जाते हैं तब वयस्क होने पर यह दांत उभरने लगता है। 17 साल की उम्र के बाद चार बुद्धि दांत निकलते हैं। बुद्धि दांत जब एक ही कतार में नहीं निकलते तो बहुत ही तकलीफ देते हैं। इनका आकार कभी बहुत बडा या आडा-तिरछा हो सकता है। अक्सर बुद्धि दांत जीभ और जबडे में गडते हैं जिससे दर्द होता है। कई बार तो आदमी इसका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाता और इसको उखडवाना ही अंतिम विकल्प होता है।

बुद्धि दांत दर्द का उपचार -

गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला करना -
बु्द्धि दांत के कारण अगर मसूडों में सूजन आ जाए तो पानी को हल्का गुनगुना करके उसमें नमक डालकर कुल्ला कीजिए। ज्यादा गर्म और ज्यादा ठंडे पानी का कभी प्रयोग नहीं करना चाहिए। 6 ग्लास पानी में तीन चम्मच पानी डा‍लकर उसे अच्छे से मिला लजिए। नमकयुक्त पानी को 2 से 3 मिनट तक मुंह में रखकर कुल्ला कीजिए। दर्द से राहत मिलेगी।
बर्फ रखना -
बुद्धि दांत के दर्द से बचने के लिए बर्फ के छोटे-छोटे टुकडों को दांत के पास रखिए। इससे दर्द कम होगा और मसूडों की सूजन भी समाप्त होगी।

घरेलू औषधियां –

बुद्धि दांत के दर्द से निजात दिलाने के लिए कई घरेलू औषधियां हैं जो कि बहुत फायदेमंद होती हैं। ये घरेलू औषधियां हैं -  
हींग -
जब भी बुद्धि दांत में दर्द हो, हींग का इस्तेमाल करने से इस दर्द से तुरंत राहत मिलती है। चुटकी भर हींग लेकर मौसम्मी के रस में मिलाकर उसे रूई में लेकर बुद्धि दांत के पास रखिए। बुद्धि दांत दर्द के निवारण के लिए हींग को सरल एवं कारगर माना जाता है।
लौंग -
लौंग में औषधीय गुण होते हैं जो कीटाणुओं को समाप्त करता है। लौंग के उपयोग से बैक्टीरिया एवं अन्य कीटाणु समाप्त होते हैं। अगर बुद्धि दांत में दर्द हो रहा हो तो लौंग को उसके नीचे रखिए दांत के दर्द से राहत मिलेगा।
प्याज -
प्याज बुद्धि दांत दर्द के लिए एक उत्तम घरेलू उपचार है। जो हर रोज खाने में कच्चे प्याज का सेवन करता है उनको दांत दर्द की शिकायत कम ही होती है क्योंकि प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो मुंह के कीटाणुओं और जीवाणुओं को समाप्त करता है। अगर आपके बुद्धि दांत निकल रहे हैं और उनमें दर्द है तो प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखिए या प्याज को चबाएं। ऐसा करने के कुछ ही देर बाद आपको आराम महसूस होने लगेगा।
लहसुन -
लहसुन बुद्धि दांत दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है। लहसुन में एंटीबॉयोटिक गुण होते हैं जिसे खाने से कई प्रकार के दांतों के संक्रमण नहीं होते। लहसुन में एलीसिन होता है जो दांतों के पास से बैक्टीरिया, जर्म्स और जीवाणुओं को समाप्त कर दांतो को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। अगर बुद्धि दांत में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली को दांत के नीची रखिए इससे दांत का दर्द समाप्त हो जाएगा।
बुद्धि दांत की बनावट के कारण यह बहुत दर्द देता है। कई लोग इसके दर्द से निजात पाने के लिए इसे उखडवाना ही बेहतर इलाज समझते हैं। धूम्रपान और तंबाकू खाने से दांतो का दर्द बढता है। अगर बुद्धि दांत की वजह से दर्द असहनीय हो जाए तो चिकित्सक से संपर्क कीजिए।

बुद्धि दांत, दांत के ऊपरी और नीचले मोलर्स (दाढ) में पाया जाता है। जब लगभग सभी दांत निकल जाते हैं तब वयस्क होने पर यह दांत उभरने लगता है। 17 साल की उम्र के बाद चार बुद्धि दांत निकलते हैं। बुद्धि दांत जब एक ही कतार में नहीं निकलते तो बहुत ही तकलीफ देते हैं। इनका आकार कभी बहुत बडा या आडा-तिरछा हो सकता है। अक्सर बुद्धि दांत जीभ और जबडे में गडते हैं जिससे दर्द होता है। कई बार तो आदमी इसका दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाता और इसको उखडवाना ही अंतिम विकल्प होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।