चेहरे से मस्से हटाने के घरेलू नुस्खें

अक्सर देखा जाता है कि त्वचा के ऊपर मस्से उभर आते हैं, जो रंग में काले या गहरे भूरे रंग के हो सकते हैं और देखने में अच्छे नहीं लगते। दरअसल मस्से, त्वचा की वह मिलेनोसाइट्स कोशिकाएं होती हैं, जो फैलने के बजाए, गुच्छे के रूप में बढ़ने लगती हैं और बढ़ कर मस्से का रूप ले लेती हैं। यह कोशिकाएं त्वचा को प्राकृतिक रंग प्रदान करती है। जब मस्सें, सूर्य के संपर्क में आते हैं, तो गहरे रंग के हो जाते हैं। अक्सर किशोरावस्था और गर्भावस्था में, लोगों को मस्से की समस्या होती है।

यहाँ तक कि लोग अक्सर मस्से हटवाने के लिए, मॅहगी सर्जरी करवाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाएँ भी हैं, जिनके द्वारा इन बदसूरत मस्सों को हटाया जा सकता है।

मस्से हटाने के घरेलू नुस्खें-
  •     खट्टे सेब लेकर, उसका जूस निकलें और उसे दिन में कम से कम तीन बार मस्से वाली जगह पर लगाइए। इस जूस का नियमित रूप से प्रयोग करने पर, मस्से धीरे-धीरे झड़ जाते हैं।
  •     बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर, मस्से पर लगाए। इसके इस्तेमाल से धीरे-धीरे मस्से खत्म हो जाते हैं।
  •     लहसून के एक टुकड़े को पीस लें, और इस पीसे हुए लहसून को एक पट्टी के अंदर रखकर, मस्से वाली जगह पर बांध लें। इससे मस्सा धीरे-धीरे कम होने लगता है।
  •     रोजाना दो से तीन बार, मस्सों पर प्याज का लेप लगाने से, मस्से खत्म होने लगते हैं। प्याज को काट कर मस्से पर घिसना भी काफी लाभप्रद है।
  •     एस्पिरिन की गोली को पीसकर, पानी मिलाकर, एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को मस्से पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
  •     केले के छिलके मस्से हटाने का काफी सस्ता और अच्छा समाधान है। छिलके के भीतरी परत को मस्से पर लगाएं। इस प्रक्रिया से मस्सा हटाने में, थोड़ा समय लगता है, लेकिन नियमित प्रयोग से धीरे-धीरे, मस्से सूख जाएंगे।
  •     कच्चे आलू का एक स्लाइस नियमित रूप से दस मिनट तक मस्से पर लगाकर रखने से मस्सों से छुटकारा मिल जाता है।
  •     शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, रोजाना शहद की कुछ मात्रा मस्सों पर लगाने से, इससे छुटकारा मिल जाता है।

त्वचा के ऊपर सूजन की तरह उभरे हुए, काले या गहरे भूरे रंग के यह मस्से, वैसे तो हानिकारक नहीं होते, लेकिन यदि यह अचानक उभरकर आते हैं या बड़े होने लगते हैं  और उसमे से खून निकले या खुजली हो तो यह कैंसर का भी संकेत हो सकता है, इसलिए तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।