पान के खाने से होते हैं फायदे, जानिये कैसे


हमारे देश में पान खाने की परंपरा काफी पुरानी है। पान के पत्तों का इस्तेमाल हिंदू धर्म में पूजा में भी होता है। भारत के कई हिस्सों में पान की खेती होती है जिसमें महोबा इसके लिए काफी प्रसिद्ध है। पान के पत्तों का स्वाद कसैला ज़रूर होता है लेकिन इसे खाने वाले इसमें कत्था, सौंफ, सुपारी और गुलकंद का डालकर बड़े चाव से खाते हैं। कई लोग पान खाने को एक गलत आदत मानते हैं लेकिन इसके बहुत से फायदे भी हैं। आयुर्वेद के अनुसार पान खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां भी दूर रहती हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि कैसे आप पान के पत्तों से अपनी कई तकलीफों को आसानी से दूर कर सकते हैं।

घाव भरने में मददगार :

पान के पत्तों में एंटी बैक्टेरियल और घाव को जल्दी भरने वाले गुण होते हैं। पान के पत्तों को पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होता है और संक्रमण से बचा रहता है। पान में दर्द निवारक गुण से चोट में होने वाले दर्द से भी आराम मिल जाता है।

मुंह के रोगों के लिए :

पान अपनी मनमोहक और अनोखी महक के लिए जाना जाता है। पान की पत्तियां चबाने से मुंह से आने वाली दुर्गंध खत्म हो जाती है। पान खाने वालों के लार में एस्कॉर्बिक एसिड का स्तर भी सामान्य बना रहता है, जिससे मुंह संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। पान चबाने दांत साफ हो जाते हैं जिससे कैविटी का खतरा नहीं रहता है।

जोड़ों का दर्द दूर करे :

अगर आप जोड़ों के दर्द या अर्थराइटिस की समस्या से परेशान हैं तो पान इसमें फायदेमंद साबित होगा। पान के पत्तों को पीसकर कपड़े की पोटली में बांधकर गर्म करें फिर इससे जोड़ों की सिंकाई करें इससे आपको जोड़ों का दर्द में राहत मिलेगी।  

पेट दर्द से छुटकारा :

पेट में दर्द या ऐंठन होने पर पान के पत्तों की चिकनी वाली सतह पर अरंडी या नारियल का तेल लगाएं और फिर से मोमबत्ती के ऊपर गर्म करें फिर इसे पेट पर रखकर सिंकाई करें। ऐसा करने से कुछ ही पलों में आपको पेट दर्द से मुक्ति मिल जाएगी।

गले की खराश दूर करे :

गले मे खराश या दर्द होने पर पान के पत्तों के 5 मिली लीटर रस को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीने से राहत मिलती है। गायक लोग अपने गले को अच्छा रखने के लिए इसे नियमित तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाए :

पान खाने से खाने को पचाने के लिए जरूरी पाचक रसों की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पाचन तेजी से होता है और आपको पेट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। अगर आपने भारी और गरिष्ठ भोजन भी किया है तो उसके बाद पान खा लेने से वो जल्दी पच जाता है।

वजन कम करने में मदद करे :

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको पान खाना शुरू कर देना चाहिए। पान खाने से आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म की दर तेज हो जाती है जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं हो पाती है। 

कामोत्तेजना बढ़ाए :

पान खाने से आपकी सेक्स क्षमता को बढ़ावा मिलता है। खाने के बाद रोज 1-2 पान के पत्तों को लौंग और इलाइची के साथ चबाने से सेक्स से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।