बजाने वाले शंख असरदार के फायदे

भारतीय संस्कृति में शंख को पूजा जाता है। शंख का जितना महत्व धार्मिक रूप में है उससे कई ज्यादा इसका महत्व हमारी सेहत से भी जुड़ा हुआ है। बहुत ही कम  लोगों को पता है शंख में कई तरह की बीमारियों का सफल इलाज छिपा हुआ है।

शंख में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे फाॅस्फोरस, मिनरल्स और कैल्शियम जो सीधे हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।

शंख के वैदिक स्वास्थवर्धक फायदे
कब्ज की समस्या दूर करने के लिए
यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात के समय में शंख में पानी भर लें और सुबह खाली पेट इस पानी की तीन चम्मच का सेवन करें। इस उपाय से कब्ज जड़ से खत्म होती है।

स्वस्थ आंखों के लिए
आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए आप रात में शंख में साफ पानी भरें और सुबह उस पानी से अपनी आंखों को धोएं।

चेहरे की सुंदरता के लिए
रात में शंख में रखे हुए पानी को यदि आप सुबह के समय मेंए  इस पानी से चेहरे  की मालिश करते हैं तो इससे आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक आने लगेगी।
यही नहीं आप शंख में रखे हुए पानी से चेहरे को हल्का हल्का रगड़ भी सकते हैं। एैसा करने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा से झुर्रियां भी हटने लगती हैं।

बालों के लिए
शंख में रात भर डाले हुए पानी में सुबह के समय में गुलाब जल मिलाकर बालों को धोने से बाल घने, सुंदर, काले और मुलायम बनते हैं।

अस्थमा और सांस की समस्या में
  • जिन लोगों को सांस या अस्थमा की समस्या रहती हो वे शंख बजाएं। शंख को बजाने से फेफड़े खुल जाते हैं। और ये समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म होती चली जाती हैं।
  • शंख को नियमित बजाने से छाती की नसें टोन होती चली जाती हैं।
  • इसके अलावा शंख गले की समस्या, थायराइड और वोकल कोर्ड की परेशानीयों को भी ठीक करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।