बिना सर्जरी के कम करें पेट


मोटापे से निजात पाने के लिए आजकल सर्जरी कराने का चलन काफी बढ़ गया है। लेकिन हर बार यह सर्जरी कराना ठीक नहीं रहता। कई बार इस सर्जरी के नुकसान भी होते है। पेट कम करने के लिए की जाने वाली सर्जरी जैसे लिपोसक्शन, टमी टक्स व बैरिएट्रिक सर्जरी महंगी होने के साथ-साथ इसमें समय भी ज्यादा लगता है।

सावधानियां :


  • पेट कम करने के लिए वसायुक्त चीजों से दूर रहें।
  • बढ़ते पेट की मुख्य वजह शारीरिक गतिविधि का कम होना है।
  • जॉगिंग व मॉर्निंग वॉक आपको फिट रखेगी।
  • जंक फूड का सेवन करने से बचें।


प्राकृतिक तरीके से पेट की चर्बी कम करने से आपके पूरे शरीर पर जमा अतिरिक्त फैट कम होता है, लेकिन दर्द भरी सर्जरी से सिर्फ पेट पर जमा चर्बी हटाई जा सकती है। शरीर पर जमा फैट संतुलित आहार की आदतों व नियमित व्यायाम से आसानी से हटाया जा सकता है।

सोच समझकर चुनें आहार :

पेट की चर्बी घटाने के लिए सबसे पहले आहार पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड खाना शुरू करें जैसे नट्स, ऑलिव ऑयल व एवोकेडो। इस तरह के आहार पेट की चर्बी को कम करने के लिए अच्छा माने जाते हैं। ज्यादा सैचुरेटेड फैट वाले पदार्थों जैसे फास्ट फूड व तले भूने पदार्थों से दूर रहें।   

स्वस्थ पेय पदार्थ चुनें :

दिन भर में कम से कम आठ गिलास पानी पिएं। कॉफी, चाय की जगह ग्रीन टी, लेमन टी ले सकते हैं। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक या कोई भी सॉफ्ट ड्रिंक ना लें। इन पेय पदार्थों से शरीर में कैलौरी की मात्रा बढ़ जाती है।

डेयरी प्रोडक्ट कम लें  :

डेयरी प्रोडक्ट का ज्यादा सेवन नहीं करना चहिए। डेयर प्रोडक्ट पेट की चर्बी को बढ़ाते हैं। इसलिए उनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ध्यान रखें जो भी डेयरी उत्पाद लें वो लो फैट या फैट फ्री होना चाहिए। 

आहार योजना बनाएं :

नाश्ते में आधा कप अंडे का बाहरी हिस्सा इसके साथ दो ब्राउन ब्रेड स्लाइस ले सकते हैं। दोपहर के खाने में सलाद जरूर लें। साथ ही हरी-सब्जी व अनाज से बनी चीजें खाएं। पनीर से बनी चीजों का भी सेवन करें। रात के खाने में स्टीमड सब्जियां या ऑलिव ऑयल में बनी सब्जी खाएं।

व्यायाम है जरूरी :

अपनी नियमित दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। एरोबिक्स एक्सरसाइज के जरिए आप पेट पर जमा फैट को आसानी से कम कर सकते हैं। आप चाहें तो एरोबिक्स क्लासेज ज्वाइन कर सकते हैं। शुरुआत में हफ्ते में तीन बार आधे घंटे का समय एरोबिक्स को दें। उसके बाद धीरे-धीरे आप इस समय सीमा को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा जॉगिंग, तैराकी, साइक्लिंग व रस्सी कूद कर के भी आप पेट की चर्बी को घटा सकते हैं।

पेट कम करने वाले व्यायाम :

व्यायाम के दौरान पेट कम करने वाले व्यायामों को शामिल करना ना भूलें। क्रंचेज एक्सरसाइज के जरिए पेट के ऊपरी हिस्से व रिवर्स क्रंचेज से पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम किया जा सकता है। सीधे जमीन पर लेटकर एक पैर मोड़ लें। 90 डिग्री पर घुटना रखकर पैर को हवा में एकदम सीधा रखें। सिर को दोनों हाथों से सपोर्ट करते हुए उठाएं और घुटने की बराबरी पर लाएं। अब दूसरे पैर से भी ऐसा करते हुए रिपीटिशंस करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।