डकार रोकने के सरल उपाय

खाना खाने के बाद डकार आना ठीक माना जाता है। लेकिन जब यह बार-बार आने लगे तो यह एक समस्या बन सकती है जो आपको तकलीफ देती है। पेट के अंदर की गैस को बाहार निकालने का प्राकृतिक तरीका है डकार। यदि पेट के अंदर की गैस डकार के जरिए बाहार न आए तो यह कई पेरशानी पैदा करती है जैसे पेट में दर्द और पेट मे जलन आदि। यदि डकार अधिक आने लगे तो कुछ सरल उपायों को आप अजमाकर इससे तुरंत राहत पा सकते हैं।
डकार रोकने के सरल उपाय

काला जीरा- अधिक या ज्यादा डकार आने पर काला जीरा का सेवन करें। क्योंकि काला जीरा पेट और पाचन तंत्र को ठीक रखता है जिससे डकार की समस्या पल भर में दूर हो जाती है।

दही या लस्सी- दही में मौजूद बेक्टीरिया आंतों और पेट से जुड़ी हुई हर तरह की दिक्कतों को दूर करते हैं। डकार आने पर आप लस्सी या छाछ भी पी सकते हैं।

अदरक- चाय में अदरक को डालकर डकार को ठीक किया जा सकता है। दूसरा उपाय जब आपको डकार अधिक आ रही हो तो अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े चबाएं। इन्हें तब तक चबाएं जब तक कि आपके मुंह में अदरक का रस न आ जाये। यदि अदरक आपको तीखा लग रहा हो तो शहद के साथ अदरक का सेवन कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू का प्रयोग- यदि डकार से ज्यादा ही दिक्कत बन गई हो तो आप इसको दूर करने के लिए दो गिलास पानी में एक चौथाई बेकिंग सोड़ा और एक छोटी चम्मच नींबू का रस को मिलाकर इसे अच्छे से घोलें और तुरंत इसे पी जाएं। ये उपाय थोडी ही देर में डकार को खत्म कर देगा।

पपीता- पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है पपीता। पपीते में पपेन एंजाइम होता है। जो आपको अधिक डकार से राहत तो देता है साथ ही आपकी त्वचा में भी रौनक लाता है।

हर्बल चाय- यदि आप नियमित रूप से हर्बल चाय पीते हैं तो इससे आपको अधिक डकार की समस्या नहीं आती है।  हर्बल चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पेट की गैस को कम करते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।

धूम्रपान- यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह अधिक डकार का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसलिए धूम्रपान बंद कर दें।

मुंह बंद करके खाना खाएं- भोजन करते समय ही आपका मुंह खुलना चाहिए। बाकी समय मुंह को बंद रखें। भोजन करते हुए जब आपका मुंह खुला रहता है तो इससे हवा पेट के अंदर जाती है जो गस की समस्या को बनाती है जिससे अधिक डकार आने लगती है। और अधिक तेजी से खाना नहीं खाना चाहिए।

इन आसान नुस्खों से आप डकार की समस्या से आसानी से राहत पा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।