दही से पाएं बेदाग निखरी त्वचा


खूबसूरती पाने के लिए आप क्या-क्या नहीं करतीं। अब आपको ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं है। गर्मी आ गई है इसका फायदा उठाएं। हर रोज घर पर दही जमाएं। दही खाएं और दही लगाए, क्योंकि दही में छिपा है खूबसूरती का खजाना। अगर आप इसके बारे में नहीं जानतीं, तो फिर आजमाएं दही से जुड़े ये ब्यूटीफुल उपाय-

1. टैनिंग का इलाज :

हर रोज चेहरे पर दही लगाने से टैनिंग कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए बहुत सारी दही की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक चम्मच दही हथेली पर लेकर चेहरे पर मसाज करें। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में एक-दो बार ऐसा कर सकती हैं। चाहें तो इसमें ऑरेंज जूस या लेमन जूस की कुछ बूंदें भी मिला लें। दही का जादू आपको नजर आएगा अपनी लाइटर ब्राइटर स्किन देखकर।

2. स्किन व्हाइटनिंग में भी असरदार :

प्लेन दही लेकर उसे चेहरे पर पैक की तरह लगाएं और 10-15 मिनट तक चहरे पर लगे रहने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद मिलती है।

3. कंडीशनर का भी काम :

आपकी खूबसूरती बालों के बिना तो अधूरी ही है। इसलिए दही का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बालों पर भी करें। महंगे-महंगे कंडीशनर लगाकर भी अगर आप बालों में चमक नहीं ला पा रही हैं, तो दही को कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें। इसके लिए चार चम्मच दही में दो चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच नारियल तेल डालकर एक मिक्सचर तैयार करें। इस पैक को बालों पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

4. झुर्रिया में भी फायदेमंद :

चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं, तब भी दही का कमाल देखकर आप हैरान रह जाएंगी। यह चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स बनाने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करती हैं, जिससे चेहरे से झलकने वाली उम्र कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए दही को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। इस दौरान न बात करें और न हंसे, ताकि स्किन स्ट्रेच न हों।

5. हेयर फॉल भी होगा कम :

बाल टूटने और झड़ने की समस्या में भी दही को आजमाया जा सकता है। इसके लिए आधा कप दही में तीन चम्मच मेथी दाना पाउडर मिलाकर पैक बनाएं और इसे बालों पर लगाएं। एक घंटा रखने के बाद बाल धो लें।

6. डार्क सर्कल्स को भी कहें बाए-बाए :

रात को देर तक जागने या फिर कुछ जेनेटिक कारणों से अक्सर चेहरे पर डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं। दही की मदद से इन्हें कम किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच दही लें। कॉटन बॉल्स को इस दही में अच्छी तरह डिप करके अपनी आंखों के नीचे रखें। दस मिनट बाद पानी से धो लें। दही की एंटी इन्फ्लमैंट्री गुण चेहरे से सूजन और डार्क सर्कल्स को कम करती है।

7. पिंपल्स और मुंहासों के लिए असरदार :

मुंहासों की समस्या से निबटने के लिए कई घरेलू उपचार हैं, लेकिन दही इसमें सबसे ज्यादा असरदार है। इसके लिए आप जितना हो सकता है दही खाएं। इसका एसिडिक नेचर चेहरे पर मुंहासे बनाने वाले बैक्टीरिया को मारता है और इसे खाकर आप अपने शरीर से भी गर्मी की छुट्टी कर सकती हैं।

8. डैंड्रफ को भी जाइए भूल :

डैंड्रफ परेशान कर रहा है, तब भी बालों पर दही लगाएं। आधा कप दही लेकर स्कैल्प पर मसाज करें। इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर शैंपू से बाल धो लें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।