प्राकृतिक तरीके जो अंडरआर्म्स में उत्पन्न पसीने की दुर्गन्ध से छुटकारा दिलाने का काम करते है

जब कभी मूड में हो या फिर जीवन के अच्छे क्षण में हो तभी आपका पार्टनर शिकायत कर दें कि आपके अंडर आर्म्स से दुर्गन्ध आ रही है तो निश्चित ही आपके लिए वह शर्मनाक स्थिति होगी। अगर आप भी अकसर अपने बदबूदार कांख की शिकायत को दूर करने के लिए महंगा डियोडरेंट सहारा लेते है तो आपको इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि डियोडरेंट शरीर की गंध रोकने में प्रभावी तो होता है लेकिन कई बार वह त्वचा संबंधी बीमारियों का कारण भी बन जाता है।

शरीर की गंध रोकने के लिए डियोडरेंट के रोजाना प्रयोग से कई बार खुजली, एलर्जी और काले अंडरआर्म्स की शिकायत कुछ ऐसे ही उदाहरण है इसलिए आज हम अपने पाठकों के लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आयें है जो स्वाभाविक रूप से शरीर की गंध से छुटकारा पाने में आपकी मदद करेंगे।

साबुन और पानी से त्वचा की सफाई करें : 

शरीर की गंध से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि दिन में कम से कम एक बार गर्म पानी के साथ अपने अंडरआर्म्स की सफाई जरुर करें क्योकि नियमित अंतराल पर यहाँ से अधिक मात्रा में पसीना आता है। इसके अलावा आप स्नान के लिए अच्छे खुशबू वाले साबुन और विरोधी बैक्टीरियल का उपयोग कर सकते है।

खुले और ठीले कपड़े पहने : 

आप अपने लिए सिंथेटिक कपड़ों की जगह पर कपास और लिनेन वाले कपड़े पहनने चाहिए क्योकि वह त्वचा को साँस लेने की इजाजत देते है। अपने शरीर को दुर्गन्ध मुक्त रखने के लिए हमेशा साफ जांघिया और मोजे पहने।

शहद से बाथ लें : 

शहद को बॉडी से दुर्गन्ध दूर रखने के लिए भी जाना जाता है। शहद से बाथ लेने के लिए गर्म पानी में एक चम्मच शहद शामिल करें और फिर शरीर पर डाल कर स्नान करें।

फिटकरी भी गुणकारी: 

फिटकरी में रसायन होते हैं जो पसीने की ग्रंथियों को रोकने का काम करते है। इसके अलावा इसमें एंटीसेप्टिक और कसैले होते है जिसके कारण यह प्रभावी रूप से दुर्गन्ध और जीवाणुओं के विकास को रोकता है। अंडरआर्म्स की बदबू से बचने के लिए आप एक दिन में कम से कम दो बार इसका उपयोग अंडरआर्म्स पर जरुर करें।

नींबू है अमृत : 

त्वचा की समस्याओं के निदान के लिए नींबू अमृत के समान है और शारीरिक दुर्गन्ध से निपटने के लिए यह सबसे बढ़िया और सस्ता तरीका है। नींबू पसीने को नियंत्रित करने के साथ-साथ आपके अंडरआर्म्स को कालेपन से भी छुटकारा दिलाता है। अंडरआर्म्स के कालापन दूर करने के लिए आपको नींबू को दो हिस्सों में काटना पड़ेगा उसके बाद इसे बारी-बारी अपने बगल में रगड़ लें हो सकता है ऐसा करने से शुरू-शुरू में आपको जलन लेकिन इसके परिणाम आपको रियल ख़ुशी देंगे।

गेहूँ के ज्वारे : 

कई शोध से अब यह साबित हो चूका है कि शरीर की गंध को दूर करने के लिए गेहूँ के ज्वारे बहुत उपयोगी है। गेहूँ के जवारे में क्लोरोफिल होता है एक प्राकृतिक डियोडरेंट के रूप में काम करता है। अगर आप नियमित रूप से गेहूँ के ज्वारे का एक गिलास रस पीते है आपके बदबूदार अंडरआर्म्स से बदबू दूर हो जायेगी।

बेकिंग सोडा : 

बेकिंग सोडा स्वाभाविक रूप से शरीर की दुर्गन्ध छुटकारा पाने में मदद करता है क्योकि यह एक एजेंट के रूप में अपने काम को अंजाम देता है। अंडरआर्म पर आप बेकिंग सोडे की छोटी मात्रा का छिडकाव कर सकते है ऐसा करने से वह पसीने को अवशोषित करने और दुर्गन्ध का ख्याल रखने का काम अपने आप करता है।

नीम की ताकत से आप है अंजान : 

नीम में विरोधी बैक्टीरियल गुण होने के साथ-साथ शरीर की दुर्गन्ध को दूर करने की भी शक्ति है। पानी में नीम की कुछ पत्तियां शामिल कर उसे अच्छी तरह से उबाल ले उसके बाद तौलिया को डुबो कर अपने अंडरआर्म की सफाई अच्छे से करें और उसके बाद गर्म पानी से उसे साफ़ कर लें।

सेब का सिरका : 

एप्पल साइडर सिरका त्वचा के पीएच स्तर में गिरावट लाने और अंडरआर्म की दुर्गन्ध को दूर करने में बहुत प्रभावी है। पानी की एक मग में एप्पल साइडर सिरके की थोड़ी मात्रा डाल कर अपने अंडरआर्म की सफाई करें और फिर इसका चमत्कार देखे।

चाय के पेड़ का तेल : 

चाय के पेड़ का तेल अंडरआर्म में दुर्गन्ध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में कारगर है। पानी में चाय के पेड़ के तेल की कुछ बुँदे डाल कर एक स्प्रे वाली बोतल में रख लें। बस एक शॉवर लेने से पहले अंडरआर्म पर इसका प्रयोग करें।

बस आपको अंडरआर्म से आने वाली पसीने की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए डियोडरेंट की जरूरत नही है क्योकि घर पर उपलब्ध इन चीजों का उपयोग स्वाभाविक रूप से शरीर को दुर्गन्ध से छुटकारा मिल सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।