सेहत के साथ ये 5 खिलवाड़, तो हो सकती है कोई बड़ी बीमारी

लाइफस्टाइल डेस्कःबीमारियां आते-जाते मौसम के साथ लगी ही रहती हैं। जिसके पीछे कमजोर इम्युनिटी और पॉल्युशन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इन्हें मौसमी या छोटा समझकर अनदेखा करना बहुत भारी पड़ सकता है। किसी बड़ी बीमारी के होने के पीछे यही लापरवाही होती है। 
जानते हैं ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में....

1. वजन कम होना :

एकदम से वजन कम होने पर भले किसी को अच्छा लगे कि बिना किसी मेहनत के वजन घटा लिया। लेकिन ये इशारा करता है कि बॉडी के साथ जरूर कुछ गलत हो रहा है। इसका कारण बहुत ज्यादा काम, खाने की बदलती आदतें हो सकती हैं जो लंबे समय में कई बीमारियों जैसे थॉयरॉइड आदि की वजह बनती हैं।

2. गले में समस्या :

वैसे तो ये समस्या दांतों या टॉन्सिल के कारण हो सकती है। लेकिन इनडाइजेशन के कारण कई बार ऐसे एसिड्स पैदा होते हैं जो गले वाले भाग में दर्द पैदा करते हैं। इसके अलावा हार्ट में ऑक्सीजन की कमी के कारण भी छाती, गले और जबड़ों में दर्द होता है, जिसे अनदेखा करना बड़ी बीमारियों को बुलावा देना हो सकता है। इसलिए मुंह में दर्द को लेकर हो रहे बदलाव को गंभीरता से लें

3. थकान :

थोड़े काम के बाद ही थकान महसूस हो तो ये इशारा है कि बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी हो रही है। वहीं एनीमिया, विटामिन डी की कमी, थॉयरॉइड के कारण भी थकान जल्द महसूस होने लगती है। हार्ट व फेफड़ों की समस्या के कारण जब मांसपेशियों को ऑक्सीजन पूर्ण रूप से नहीं मिलता तो भी इसकी शिकायत होती है।

4. नाखूनों में बदलाव :

नाखून भी आंखों जैसे होते हैं जो हमारी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। इनसे एनीमिया या किसी भी तरह की बीमारी का आसानी से पता चल सकता है। नाखूनों में खून के छोटे- छोटे क्लॉट ब्लड इन्फेक्शन की ओर इशारा करते हैं। इसी तरह काले या भूरे रंग के धब्बे स्किन कैंसर का भी कारण हो सकते हैं। इसलिए नाखूनों को सिर्फ मैल से पटे हैं, सोचकर अनदेखा न करें। यह हेल्थ के बारे में काफी कुछ सच कहते हैं।

5. झुनझुनी होना :

ये बहुत ही सामान्य सी बात है और रूमेटॉयड आर्थराइटिस में ये आम समस्या होती है। इसमें अंगुलियों के पोरों या कई बार गर्दन व उससे नीचे के हिस्से में झुनझुनाहट महसूस होती है। इसके अलावा ये डायबिटीज, विटामिन बी 12 की कमी, थॉयरॉइड, कार्पल टन सिंड्रोम जैसी बीमारियों का संकेत होती है। कभी-कभी यह झुनझुनाहट बढ़कर शरीर को सुन्न भी कर देती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।