टूटते बालों के लिए १४ प्रमाणित केश उपचार

नए हेयर स्टाइलिंग उत्पादों और विधियों के आगमन के साथ ही, लोग हर दिन अपने बालों का अपमान कर रहे हैं | यह हेयर जेल हो, या बालों को घुंघराले या सीधा बनाने के लिए गर्म लोहे का प्रयोग हो, या हेयर क्रीम या हेयर वेक्स हो ,  लोग कुछ घंटे के लिए अद्भुत लगने हेतु इस प्रकार के उत्पादों का प्रयोग करते हैं , लेकिन वे जान नहीं पाते है कि, इस प्रकार के हेयर स्टाइलिंग उत्पादों और मशीनों का नियमित प्रयोग कुछ नहीं करता हैं लेकिन भविष्य में बालों को बहुत क्षति पहुँचाता है |

बाल टूटना आरम्भ हो जाते हैं | अपना जीवन चक्र पूरा करने से पूर्व ही ये बिखरने लगते है, क्योंकि विभिन्न केश उत्पादों के प्रयोग से इनकी जड़ें बेहद कमजोर हो जाती हैं | अल्प भोजन और इसी प्रकार तनाव भी बालों के टूटने का एक कारण हो सकते हैं |

कई प्रकार के उपचारात्मक उपाय है जो बालों की टूटन को रोकने में सहायक हो सकते है | उनमे से कुछ निचे सूचीबद्ध है :-
१.संतुलित भोजन :
असंतुलित आहार भी टूटते बालों का एक मुख्य कारण होता है | स्वस्थ बालों के लिए, हमें प्रोटीन से भरपूर भोजन की जरुरत होती हैं |  इसलिए आपको प्रोटीन से भरपूर भोजन खाना चाहीए | अगर आप अपने टूटते बालों को रोकना चाहते हैं तो अंडा, चिकेन, अंकुरित एवं फल जैसे खाद्य पदार्थ आपके भोजन का हीस्सा होने चाहीए |

सुद्ध पेय जैसे पानी, ताजा फलों का रस, सुप इत्यादि का सेवन कर, अपने शरीर को हाइड्रेट (तरल से भरपूर ) रखने का प्रयास भी करें | आपके शरीर का हाइड्रेट रहना, आपको बालों के हाइड्रेशन को सुनिश्चित करेगा, और इस तरह बालों के टूटने का मौका काफी काम हो जाता हैं |

२.हेयर स्टाइलिंग उत्पादों और मशीनों के प्रयोग से बचें :
 
अपने बालों पर हेयर स्टाइलिंग उत्पादों के प्रयोग से बचना ही उचित हैं | लगातार हेयर जैल या गर्म लोहे का प्रयोग आपके बालों की संरचना को तहस–नहस कर देता हैं |  अगर आप टूटते बालों को रोकना चाहता हैं, तो अपने बालों को प्राकृतिक बनाये रखना ही बेहतर है |

हेयर स्ट्रेटनर (बालों को सीधा करने वाला) और ब्लो ड्रायर (हवा फेंककर सुखाने वाला ) इत्यादि, जैसे हेयर स्टायलिंग मशीन आपके बालों की प्राकृतिक नमी (मोइस्चर) को सूखा कर कमजोर, सूखा और निर्जीव बना देते हैं | इसलिए बालों की टूटन से बचने के लिए ऐसे हेयर स्टाइलिंग उत्पादों से दूर रहना ही बेहतर हैं |

३.अपने बालों की नियमित छटाई करें :

बालों की नियमित छटाई, दो मुंहे बालो से बचने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | कम से कम दो माह में  एक बार अपने बालों को अवश्य कांटें, यह न सिर्फ टूटते बालों की समस्या को कम करने में सहायक होगा, अपितु  यह बालों को बढ़ने में भी सक्षम बनाएगा | छटाई बालों के सिरों के बिखराव का भी ख्याल रखता है, जो बालों की बनावट को खराब कर देते हैं | इस तरह बालों को बेहतर स्थिति में रखने के लिए नियमित छटाई आवश्यक है |

४.नारियल तेल :

नारियल तेल को, आपके बालों की सभी समस्याओं के समाधान के रूप में जाना जाता है | एक कटोरी  में नारियल का तेल लें, और गुनगुना होने तक उसे गर्म करें | अब इसे अपनी पूरी खोपड़ी पर लगाए और रक्त संचार को बढ़ाने के लिए घूर्णन गति में अच्छी तरह मालिश करें | इसे रात भर रखें, और सुबह में अपने नियमित शैम्पू के प्रयोग से धो लें |

५.जैतून का तेल :

जैतून का तेल विटामिन ई और ए से भरपूर होता हैं , और इसमें मौजूद एंटी–ऑक्सीडेंट भी बालों को मजबूत और स्वस्थ बनने में सहायक होता हैं | जैतून तेल को बालों के लिए एक प्राकृतिक नमी प्रदाता के रूप में जाना जाता है | जैतून के तेल का नियमित मालिश बालों की टूटन को रोकता है, और इसे नमीयुक्त बनाए रखता हैं |

६.अरंडी का तेल :

अरंडी का तेल वसायुक्त अम्ल (Fatty Acid) का एक अच्छा स्रोत है, जिसका प्रयोग आपके बालों को नमी देने  के लिए किया जाता हैं | बालों का टूटना तभी प्रारम्भ होता हैं, जब बालों में नमी की कमी होती हैं | आपके बालों को जरुरी नमी प्रदान  करने के लिए अरंडी का तेल एक बेहतरीन माध्यम हैं |
तेल को अपनी  पूरी खोपड़ी और बालों पर लगाएं, यह सुनिश्चित करें की बालों की जड़ों में तेल पहुंचे |  अपने अंगुलियों की मदद से ५–१० मिनट तक अपने मस्तिष्क की मालिश करें |  रात भर तेल को बालों में ही छोड़ दें, और सुबह में इसे धो लें | अरंडी के तेल का नियमित प्रयोग आपके बालों को मजबूत और स्वास्थ्य बनाता हैं |

७.बादाम का तेल :

बादाम के तेल में आवश्यक वसायुक्त अम्ल, विटामिन्स, और मैग्नीशियम होता हैं, ये सभी तत्व मिलकर बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों की टूटन से बचाव में सहायता करते हैं | हल्के गर्म बादाम के तेल को अपनी अँगुलियों की मदद से घूर्णन गति में अपने खोपड़ी पर मालिश करें |  तेल को रात भर बालों में ही रहने  दें और सुबह में अपने नियमित शैम्पू की मदद से धो लें |

८.आर्गन का तेल :

आर्गन के तेल को ‘तरल सोना‘ का नाम दिया गया है, क्योंकि इसमें ऐसे आश्चर्यजनक गुण मौजूद हैं जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए बेहद जरुरी है | यह तेल ओलिक और लिनोलेइक जैसे वसायुक्त अम्ल से भरपूर होता हैं, जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने में मदद करते हैं, इसलिए यह बालों की टूटन को कम करता हैं |

पर्याप्त मात्रा में आर्गन के तेल को बालों की जड़ों से लेकर अंतिम छोर तक लगाएं | तेल को मस्तिष्क पर अच्छे से मालिश करें, इससे यह बालों में स्थिर हो जाये | एक हल्का तौलिया अपने मस्तिष्क पर लपेट लें | रात भर इसे छोड़ दें, और सुबह अपने नियमित शैम्पू से इसे धो लें | बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार करें |

९.अरंडी का तेल और जैतून का तेल :

अरंडी का तेल और जैतून तेल दोनों में कई आवश्यक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की टूटन को रोकने में मदद करते हैं | बराबर मात्रा में अरंडी का तेल और जैतून तेल दोनों को मिश्रित करें, और इसे गुनगुना करें |इस तेल को अपनी खोपड़ी और बालों पर अच्छे से लगाएं | आराम से ५–१० मिनट तक अपने मस्तिष्क की मालिश करें, और इसे रात भर रखें और सुबह में धो लें | यह आपके बालों को मजबूत, स्वस्थ, और लंबा बनाने में सहायता करेगा |

१०.नारियल तेल और करी पत्ता का हेयर पैक :

नारियल तेल में आवश्यक वसायुक्त अम्ल होता है, जो क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करता है, जबकि करी पत्ता में एमिनो अम्ल और एंटी–ऑक्सीडेंट होता हैं, जो बालो के स्वस्थ विकास को सक्षम करता है| एक मुट्ठी कुरी पत्ता लें और उसे नारियल तेल के साथ उबालें | तब तक उबालें जब तक पत्तियां काली न पड़ जाएं, यह बताता है की करी पत्ता के सभी तत्व में नारियल तेल में घुल गए हैं | जरुरत के अनुसार परिणाम पाने के लिए, इस तेल का अपनी खोपड़ी पर नियमित प्रयोग करें |

११.अंडा लेप (पैक) :

बालों को स्वस्थ विकास के लिए प्रोटीन चाहीए,  अंडे से बेहतर प्रोटीन का स्रोत और क्या हो सकता हैं |अंडे की जर्दी प्रोटीन से भरपूर होती है, जो बालों में नमी प्रदान करने का कार्य करता हैं और अंडे की सफेदी में अच्छे जीवाणु होते हैं, जो खोपड़ी की त्वचा को साफ करते हैं | आप दो अंडो को अच्छी तरह से फेंटक अपने बालों में लगा सकती हैं | इसे कम से कम दो घंटे तक रखें और फिर किसी अच्छे शैम्पू की मदद से अच्छी तरह से धो लें, जिससे गंध दूर हो जाये |

१२.अंडा और मेयोनेज़ हेयर लेप (पैक) :

अंडा और मेयोनेज दोनों प्रोटीन के अच्छे माध्यम हैं, जिसकी जरुरत लंबे और मजबूत बालों के लिए होती है |दो अंडा लें, और उसे अच्छी तरह फेंट लें | अब इसमें मेयोनेज मिला दें और तब तक इसे फेंटते रहें, जब तक तक अंडा और मेयोनेज अच्छी तरह मिश्रित न हो जाएं | इस मिश्रण को अपनी खोपड़ी पर बराबर से लगाएं और कम से कम एक घंटे तक इसे रखें और फिर इसे पानी और शैम्पू की मदद से धो लें |

१३.शहद और जैतून के तेल के साथ अंडे का हेयर पैक :

शहद में बालों को मुलायम रखने के गुण होते है, इसे एक प्राकृतिक मृदुकर (मुलायम करने वाला) माना जाता है | इसके अलावे शहद में एंटी–ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कि, आपके बालों को मजबूत और वृद्धि में भी सहायक होता है | एक कटोरी में दो अंडा, दो चम्मच शहद और दो चम्मच जैतून का तेल लें | इन सभी तत्वों को अच्छी तरह फेंट लें, जब तक पूर्णतः मिश्रित न हो जाये | इस मिश्रण को जड़ से लेकर अंतिम छोर तक लगाएं | इसे कम से कम एक घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें, और अपने बालों को नियमित शैम्पू से धो लें |

१४.अंडा और एवोकाडो हेयर पैक :

एवोकाडो आवश्यक विटामिन्स, खनिज, और वसायुक्त अम्ल का अच्छा स्रोत हैं, जिसकी क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत में जरुरत होती हैं | एक पक्का हुआ एवोकाडो लें, इसे अच्छे से धुन लें, अब इसमें एक अंडा डालें और अच्छे से मिलाएं जब तक की अंडा और अवोकेडो दोनों अच्छी तरह मिश्रित न हो जाएँ | इस मिश्रण को अपनी खोपड़ी पर लगाएं, और इसे कम से कम आधे घंटे तक छोड़ दें |

अपने नियमित शैम्पू के प्रयोग से इसे धो लें | बालों की मरम्मत के लिए इस लेप का कम से कम सप्ताह में एक बार नियमित तौर पर इस्तेमाल करें | बालों का टूटना एक ऐसी गंभीर समस्या है, जो आज लगभग हर व्यक्ति को झेलना पड़ रहा है | इसलिए बालों की टूटन के खिलाफ लड़ने और मजबूत, स्वस्थ और लंबे बाल पाने के लिए इन १४ प्रमाणित केश उपचारों को आजमाएं | 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।