अंडरआर्म्स का कालापन रातभर में कैसे दूर करें?

अगर आप भी अंडरआर्म्स का कालापन की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसे कुछ घरेलू और प्राकृतिक तरीके हैं जिनकी मदद से आप अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकते हैं। आजकल प्राय लोगों में अंडरआर्म्स का काला होने कि समस्या है जो कई बार शर्मिंदगी कि वजह बनता है। लोग ऐसे कई घरेलू उपचार कि सहायता से अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर उन्हे गोरा बना सकते हैं। शरीर की देखभाल कैसे करे, अगर आपके अंडरआर्म्स सफ़ेद हो जाएँ तो आप भी अपने फैशनेबल टैंक टॉप (Tank top) को कभी साइड में नहीं रखेंगे। अगर आपके अंडरआर्म्स का रंग साफ हो तो आप बिना किसी संकोच के कॉन्फ़िडेंस (Confidance) ऐसे ड्रेस पहन सकतीं हैं जिनमें से बगल दिखाई देते हों। तो आइये, हम अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के उपाय (underarms ka kalapan door karne ke upay) में कुछ ऐसे तरीके खोज कर लाएँ हैं जो पूरी तरह प्राकृतिक हैं।

ऐसे करें अंडरआर्म्स को गोरा (Way to make dark armpit white)

आप यहाँ कुछ फल सब्जियाँ ले सकते हैं जिनमें प्राकृतिक रूप से ब्लीच मौजूद होता है और साथ ये स्वभाव में अम्लीय होतें हैं। अब आप इन प्रभावशाली नुस्खों से अपने डार्क अंडरआर्म्स को प्राकृतिक रूप से गोरा और साफ बना सकते हैं। ये नुस्खें रातभर में ही आपको अच्छे परिणाम देतें हैं।

आलू (potato)

आलू एक बहुत ही सामान्य और हर घर में आसानी से मिल जाने वाली सब्जी है जो अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने कि एक बहुत ही प्रभावी चीज़ है। इसे प्रयोग में लाने के दो तरीके हैं, सबसे पहले तो आप एक आलू लेकर उसे स्लाइस में काट लीजिये। अब इस स्लाइस को जिस स्थान पर कालापन है, वहाँ हल्के हाथों से रगड़ते रहिए जिससे उसमे मौजूद आलू का रस त्वचा पर अच्छी तरह लग जाता है। इसके अलावा आप आलू का रस निकाल कर भी इसी तरह उपयोग में ला सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद अंडरआर्म्स ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

नींबू (Lemon)

नींबू कि एक स्लाइस लें। अब इसे पतला काट कर अंडरआर्म्स के काले हिस्से में लगाए । हल्के हाथों से इसे घूमते हुये कुछ देर इस प्रक्रिया को दोहराएँ। ऐसे फल जिनमे सिट्रस (citrus) होता है वो हमारे शरीर कि डेड स्किन (Deadskin) को निकाल कर त्वचा को गोरा और चमकदार बनाते हैं। इसे अपनी डार्क स्किन पर लगाये और कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करेंगे।

डार्कनेस हटाने के लिए पैक (Packs to remove dark patches over the skin)

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए घर मे उपलब्ध प्राकृतिक उपायों से बेहतर कुछ भी नहीं है। इसके लिए आप कुछ नैचुरल पैक का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं। ये थोड़ा गाढ़ा होता है जो लगाने में भी आसान होता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही कि ज़रूरत है। इन दोनों को मिलकर इसमें 1 चुटकी हल्दी और कुछ बूंदें नींबू के रस कि मिलाकर इन सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पैक को बगल के उस हिस्से में अच्छी तरह लगा लें जिस जगह पर कालापन हो, इसे लगभग 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें फिर सादे पानी से धो लें।

कैसा हो आहार? (Diet for underarm darkness)

कई बार अंडरआर्म के कालेपन की मुख्य वजह पर्याप्त उचित आहार का ना लेना भी हो सकता है। आपको अपने भोजन में चीनी और स्टार्च की उच्च मात्रा को कम करने के लिए सख्ती बरतनी चाहिए। इसे कम करने से यह आपके अंडरआर्म्स में बनने वाली डार्क लेयर्स को कम करने में मदद करता है।

नारियल तेल (coconut oil)

अंडर आर्म के कालेपन से छुटकारा, नारियल का तेल अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने कि एक बहुत पुराना उपचार है। इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ करने कि ज़रूरत नहीं। सिर्फ 1 चम्मच नारियल का तेल अपनी हथेलियों मे लेकर उसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएँ। अब हाथों और उँगलियों कि मदद से हल्की मसाज करें। अगर आप इसके तुरंत फायदे लेना चाहते हों तो रोज़ ये मसाज रात को सोने के पहले करें और रात भर रहने दें। इसके अलावा भी आप रोज नहाने के पहले इसे लगा सकतें हैं। रोज़ सिर्फ 5-10 मिनट कि मसाज नहाने के पहले लेना ही काफी होगी, याद रखें कि नारियल तेल को साफ करने के लिए आपको किसी सौम्य साबुन का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।

दूध (Milk)

दूध में मौजूद फैटी एसिड (fatty acid) और विटामिन्स (Vitamins) की मात्रा आपके अंडरआर्म के उन हिस्सों को प्रभावित कर गोरा और उज्जवल बनाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।