मोटापा कम करने में छाछ के फायदे



प्राचीन समय से ही आयुर्वेद में छाछ को इंसान के शरीर के लिए बेहद उपयोगी बताया गया है। दही और दूध को मथने से छाछ बनती है। आयुर्वेद में इसे तक्र कहा जाता है। हाल ही में हुए एक नए शोध में वैज्ञानिकों ने भी इस बात को माना है। छाछं के नियमित सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। छांछ में मौजूद गुणों से पेट के अंदर के कीडे़ खत्म हो जाते हैं और इस वजह से शरीर का वजन घटने लगता है।

नई जानकारी के अनुसार वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इंसान की आंतों में कीड़े रहते हैं जो अनियमित खाना खाने से पनपने लगते हैं। शोध में इस बात का भी खुलासा हुआ कि अधिक जंक फूड खाने से आंतों में कीड़े काफी ज्यादा मात्रा में पनपने लगते हैं। जिस वजह से ये कीड़े पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं और इस वजह से मोटापा बढ़ने लगता है।

छाछ प्रो-बायोटिक होती है जो वजन को कम करने में सहायक है। वैज्ञानिकों ने कहा आंतों के कीड़े और वजन का संबंध एक दूसरे से होता है। पेट में कीड़ों का पता इस बात से लगाया जाता है कि यदि पेट में हल्का दर्द हो, दुर्बलता, छीकें आना और अजीर्ण होना आदि लक्षण पेट में कीड़ों का संकेत देती है।

छाछ में लो कैलोरी होती है। इसलिए आप रोज एक गिलास छाछ का सेवन करें। एैसा करने से भूख कम लगती है। और शरीर में पोषक तत्व भी छाछ के जरिए पहुंच जाते हैं। जिस वजह से मोटापा भी नहीं बढ़ता है।

आयुर्वेद के अनुसार छाछ के फायदे
1. खाना खाने के बाद हमेशा छाछ पीने से शरीर में ताकत आती है।
2. छाछ शरीर की दुर्बलता को दूर करती  है।

शरीर में मिनरल्स की कमी को पूरा करना
छाछ में विटामिन के, ए, सी और बी पाया जाता है। जो शरीर को पोषण देते हैं। जिस वजह से मिनरल्स की कमी पूरी हो जाती है।

लो कैलोरी डायट
वजन कम करने के लिए यदि आप डायट पर हों तो जरूर छाछ का सेवन करें। यह शरीर से चर्बी को कम करती है।

पेट की बीमारी में फायदेमंद

पेट की कोई भी बीमारी हो जैसे एसिडिटी, पेट में दर्द बने रहना, सीने में जलन आदि का होना तब छाछ का सेवन जरूर करें। फायदा होगा।

बीमारीयों से लड़ने में सहायक
छाछ में कार्बोहाइड्रेट्स और लैक्टोस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। छाछ एक प्राकृतिक पेय है। इसका इस्तेमाल करने से

आप कोल्ड ड्रिंक्स से होने वाले नुक्सान से बच सकते हो। छाछ को पीने से शरीर में उर्जा भी आती है और शरीर स्वस्थ रहता है। आप कोल्ड ड्रिंक्स की जगह छाछ का ही सेवन करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।