इन घरेलू उपायों से दूर करें गठिया में होने वाला दर्द


गठिया एक एेसी बीमारी है जिसमें अापके "जोड़ों में दर्द" होने लगता है। यह यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से होती है। जब यूरिक एसिड बढ़ता है तो इसमें शामिल कण क्रिस्‍टल के रूप में हमारे जोड़ों में जमा हो जाते हैं, जिसके कारम हमारे जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द होता है। इस रोग की सबसे बड़ी पहचान यह होती है कि इसमें रात को जोड़ों में दर्द और सुबह अकड़न होती है। बहुत सी एेसी दवाईयां होता है जिसमें यूरिक एसिड की मात्रा होती हैं, एेसी दवाईयों का सेवन करने से भी गठिया होने की संभावना होती है। 

पुरूषों में गठिया की समस्या, यौवन पर और महिलाओं में रजोनिवृत्ति के दौरान सबसे ज्यादा होती है। कुछ लोगों को गठिया की शुरुआत में 2-3 साल पहलें पैरों व घुटनों में दर्द बोने लगता है। इसके कारण उन लोगों को चलने-फिरने अौर काम करने में दिक्कत होती रहती है। इसलिए आज हम अापके लिए गठिया में होने वाला दर्द को दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारें में बताएगें। तो आइए जानते हैं ये घरेलू उपाय...

- लौंग का सेवन करें
लौंग की भारतीय खाने में खास जगह है। इसके उपयोग से खाने में स्वाद के साथ-साथ कुछ अहम गुण भी जुड जाते हैं। लौंग में आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के कई गुण होते हैं। अगर अापको गठिया है तो हर रोज 4-5 लौंग का सेवन जरूर करें, ताकि अापको होने वाले दर्द से राहत मिले।

- चेरी
चेरी एक खट्टा-मीठा गुटलीदार फल है। इसका सेवन करने से शरीर में जलन और दर्द कम होता है। गठिया में दर्द दूर करने के लिए आपको हर रोज 10-12 चेरी जरूर खानी चाहिए।

- शहद अौर सेब का सिरका
गठिया में दर्द में राहत पाने के लिए हर रोज एक गिलास पानी में 1 चम्मच शहद अौर 4 चम्मच सेब का सिरका मिला कर पीएं।

- अंगूरों का सेवन करें
गठिया होने पर अंगूरों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिएं। इसमें vitamin C होता है, जो शरीर में दर्द को कम करता है। इसका सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की समस्या खत्म हो जाती है।

- फ्रेंच बीन्स
अगर आपको गठिया है तो फ्रेंच बीन्स का जूस बना कर पीएं या फिर अाप बीन्स को उबाल लें अौर उसे सरसों के तेल से तड़का लगाकर खाएं। अाप इससे लेप बना कर भी जोड़ों पर लगा सकते हैं।


- गुनगुना पानी अौर नमक
गठिया में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अाप हल्के गुनगुने पानी में नमक मिला कर उसमें अपने पैरों को डाल लें। द्र्द कम हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।