चमकते लम्बे बालो के लिए मूली

मूली जो घर-घर में सलाद के रूप में प्रयोग होती है। खाने में थोड़ी सी तीखी लेकिन सौ फायदे वाली होती है। मूली का नियमित सेवन करने वाले व्यक्ति
के पास रोग फटकता भी नहीं है। मूली बालों के लिए भी बहुत फाय

1. बालों को झड़ने से रोकती हैः

यह माना जाता है कि मूली का नियमित सेवन बालों के झड़ने की समस्या से लड़ने में मदद करता है। वास्तव में, काली मूली का रस जब उपरी तौर पर लगाया जाती है तो यह बालों की वृद्धि को तेज करता है। यह आपके बालों की जड़ों को अंदर से मजबूत करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।

2. रूसी:

मूली रूसी की समस्या से भी लड़ती है। आप अपने नियमित आहार में सलाद के रूप में या मुख्य भोजन में बहुत सारी मूली को शामिल करना सुनिश्चित करें। अपनी खोपड़ी को मूली के रस से रगड़े और एक टॉवेल की मदद से ढक लेवें। एक घण्टे बाद इसे अच्छी तरह से धोएं।

3. चमक:

मूली का रस आपके बालों को चमक प्रदान करता है। सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाने के लिए हमेशा मूली के ताजे रस का प्रयोग करें।

4. स्वस्थ बाल:

मूली में मिलने वाला आयरन आपके बालों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए आवश्यक है। यह आपके बालों की संपूर्ण बनावट और स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।

5. मजबूत जड़े और खोपड़ी:

मूली में मौजूद पानी आपके शरीर को बढि़या नमी युक्त रखता है। इसका शरीर पर कुलिंग इफैक्ट होता है। मूली का नियमित सेवन आपकी जड़ों को मजबूत और खोपड़ी को स्वस्थ बनाता है।
देमंद होती है, आइए जानते है कैसे:

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।