फलों का पूरा लाभ लेना है तो इन्हें सही समय पर खाएं


फलों का पूरा लाभ लेना है तो इन्हें सही समय पर खाएं
फल में बहुत सारे पौष्टिक तत्‍व होते हैं जो शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं, लेकिन अन्य खाद्य पदार्थों की ही तरह ही फलों का भी पूरा लाभ लेने के लिए इन्हें सही समय पर खाना बेहद जरूरी होता है।
1. फल खाएं पर समय से
फल सर्वप्रिय आहार होते हैं। विटामिन और प्राकृतिक लवणों से भरे फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन दूसरी तमाम चीजों की तरह फल खाने का भी सही समय होता है। क्योंकि यदि डाइट में फलों को थोड़ी चतुराई और सही समय पर लिया तो इनका फायदा ज्यादा होता है।

2. क्यों जरूरी है समय पर खाना
आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि फल हमें फ्रक्टोस देते हैं, जो आसानी से फैट में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए शाम को छह बजे के बाद कुछ फलों को लेने से बचना चाहिए क्योंकि ये पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। सुबह के समय फलों का सेवन उत्तम होता है। आप इन्हें ब्रेकफास्ट के साथ भी ले सकते हैं।
3. खाली पेट खाएं और पूरा लाभ उठाएं
पेट को साफ रखने तथा सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खाली पेट फलों का सेवल करना सबसे बेहतर रहता है। फलों में व्याप्त सभी विटामिन और मिनरल्‍स खाली पेट खाये जानें पर उसमें अच्‍छी तरह से अवशोषित कर लिये जाते हैं

4. एक्सरसाइज के पहले
यदि आप नियमित एक्सरासइज या वर्कआउट करते हैं तो आपको फल जरुर खाने चाहिये। एक्‍सरसाइज शुरू करने से पहले फल खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर संतुलित बना रहता है, साथ ही शरीर को फल शर्करा मिलती है जो एक्सरसाइज के लिए ऊर्जा प्रदान करती है।
5. भोजन के मध्य में
यदि भोजन से एक घंटा पहले या दो घंटे बाद फलों का सेवन किया जाए तो भी ये बेहद लाभ देते हैं। इससे शरीर फलों में मौजूद विटामिन सी, पेक्‍टिन और रेशे को बेहतर ढ़ंग से अवशोषित कर लेता है। वहीं खाने के बीच में फल खाने से शरीर का कालेस्‍ट्रॉल लेवल भी कम होता है।
6. मौसम के हिसाब से लें फल
अक्सर आपने पढ़ा व सुना होगा कि फलों को मौसम के हिसाब से खाएं, मौसमी फल ही खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको ताजें फल नहीं मिल पाते। बेमौसमी फलों को सुरक्षित रखने के लिये प्रिजर्वेटिव्‍स (डिब्बों में बंद करने की औषधि) मिलाए गए होते हैं।
7. खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं फल
अगर भोजन के तुरंत बाद फल खाने से शरीर दृारा फ्रक्‍टोज अवशोषित करने की क्षमता धीमी हो जाती है। जिस कारण पाचन तंत्र फ्रक्‍टोज ऑरगेनिक एसिड बनाने लगता है, जिससे पेच में गैस बनने लगती है।
8. डाइट में कितने फल लें
सेहतमंद डाइट के लिए दिन में अलग-अलग रंग के जैसे संतरा, सेब, अंगूर और केला चार फल खाएं। विभिन्न रंगों के फलों में अलग-अलग तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।
9. रात में इन फलों से करें परहेज
रात में वे फल न खाएं जिनमें पानी की अधिकता होती है, जैसे तरबूज, अंगूर, संतरा जैसे फलों में फ्लूएड अधिक होता है। इन्हें रात को खाने के बाद बार-बार यूरीन की समस्या होती है
10. रात में खाये जा सकते हैं ये फल
रात में कुछ (उपरोक्त स्लाइड में दिये गए) फल नहीं खाने चहिए। लेकिन कुछ फाइबर की अधिकता वाले फल जैसे पपीता, चीकू, अमरूद आदि को रात के समय भी खाया जा सकता है। ये शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।