अंडे से ज्यादा ताकतवर होता है छिलका, आखिर क्यों नहीं फेंकना चाहिए अंडे का छिलका


ये बात तो हम सभी जानते है की अंडा सबसे स्वस्थ और पौष्टिक आहार होता है इसलिए तो प्रत्येक परिवार अपने ब्रेकफास्ट में इसे विशेष आहार के रूप में सम्मिलित करता है। बॉयल्ड अंडा हो, या अंडे की करी, अंडे का परांठा या उससे बना ऑमलेट सभी को लोग बड़े चाव से खाते है। क्योंकि यही एक मात्र ऐसा स्वस्थ ब्रेकफास्ट है जो आपको पूरे दिन स्फूर्ति और ताकत प्रदान करता है।

लेकिन क्या आप जानते है? कि अंडे की ही तरह उसके छिलके में भी कई पोषक तत्व पाए जाते है जिनकी स्वास्थ्य के लिए बहुत से फायदे है। परन्तु हम में से अधिकतर लोग इसके छिलकों को फेंक देते है। जबकि अंडे के योल्क और अंडे की सफेदी की भांति इसके छिलकों को भी खाया जा सकता है। लेकिन सभी को इन छिलकों के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं होती। इसीलिए आज हम आपको अंडे के छिलके के कुछ स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे जानकार शायद आप भी इनका सेवन करना शुरू कर दें।

अंडे के छिलके के फायदे :-

1. स्वास्थ्य के लिए बेहतर :
शोधों से पता चला है की अंडे के छिलकों का सेवन करने का सबसे बेस्ट तरीका पाउडर के रूप में होता है। इस पाउडर का रोजाना अपने खाने में इस्तेमाल करने से पुरे शरीर का स्वास्थ्य बेहतर किया जा सकता है। दरअसल अंडे के छिलकों में Hyaluronic acid पाया जाता है जो त्वचा में ग्लो लाने में मदद करता है। जबकि इसमें मौजूद अन्य तत्व chondroitin, collagen, और glucosamine जोड़ों के दर्द और हड्डियों की अकड़न को कम करता है।
2. टॉक्सिक पदार्थो को दूर करे :
अगर रक्त को शुद्ध करने की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाए तो अंडे के छिलकों का पाउडर इस कार्य को करने में सक्षम है। यह शरीर से सभी हानिकारक टॉक्सिक पदार्थों को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना दिन में कुल 3 ग्लास पानी और अंडे के छिलकों के पाउडर के मिश्रण का सेवन करे। यह आपके शरीर से सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करेगा।
3. थाइराइड :
थाइराइड की समस्या के लिए भी आप इनका इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए अंडे के छिलको को क्रश करके उसमे नींबू का रस मिलाएं। कम से कम 7 दिनों के लिए इसे रेफ्रीजिरेटर में रख लें। और इसकी 1 चम्मच का अल्कोहल मिश्रित पेय पदार्थ व् शहद के साथ रोजाना खाली पेट सेवन करें।

4. पेट के अल्सर :
पेट के अल्सर की समस्या के लिए भी अंडे के छिलके एक बेहतर और लाभकारी प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद तत्व पेट के अल्सर को दूर करने में मदद करते है। इसके लिए अंडे के छिलकों के पाउडर और गर्म दूध को मिलाकर नियमित रूप से इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में समस्या दूर हो जाएगी।

5. हड्डियों को मजबूत करें :
शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है जो खाने की बहुत से चीजों से लिया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते है की अंडो के छिलके में भी कैल्शियम भी उच्च मात्रा पाई जाती है। इसके मौजूद यही मात्रा हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करती है। जानकारी के लिए बता दें, अंडे के छिलकों में 95% कैल्सियम की मात्रा पाई जाती है जो दांतों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

इन सब कारणों से तो आप जान ही गए होंगे की यह वेस्ट मैटेरियल आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है। तो अगली बार से इन्हे कूड़ेदान में फेंकने की बजाय इनका एक पाउडर बना लें और उसे अपनी डाइट में सम्मिलित करें और स्वस्थ जीवन जीएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।