बुरा समय रहेगा कोसों दूर यदि करेंगे शनिवार को आप भी ये काम


हर युग में श्रीराम के परम भक्त हनुमानजी श्रद्धालुओं के दुखों को दूर करके उन्हें सुखी और समृद्धिशाली बनाते हैं। हर मंगलवार और शनिवार हनुमानजी के दर्शन और पूजा जरूर करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका हनुमानजी की पूजा और दर्शन करते समय ध्यान रखना चाहिए।

1. हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ या सुंदरकांड का पाठ करना श्रेष्ठ उपाय है।

2. सुबह के समय हनुमानजी प्रसाद के रूप में गुड़, नारियल, लड्डू चढ़ाया जाना चाहिए।

3. दोपहर मेें बजरंग बली को गुड़, घी, गेहूं के आटे से बनी रोटी का चूरमा अर्पित करना चाहिए।

4. हनुमानजी को शाम के समय फल जैसे आम, केले, अमरूद, सेवफल आदि का भोग लगाना चाहिए।

5. बजरंग बली के श्रृंगार में या चोला चढ़ाते समय तिल के तेल या चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर लगाना चाहिए।

6. हनुमानजी को लाल या पीले रंग के फूल विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए। इन फूलों में कमल, गेंदा, गुलाब आदि विशेष महत्व रखते हैं।

7. हनुमानजी की कृपा प्राप्ति के लिए विशेष रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

8. भोग लगाने के बाद भक्त को प्रसाद अन्य भक्तों में वितरित करके स्वयं भी ग्रहण करना चाहिए।

9. सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। इन दिनों में पूजा करने पर मंगलदेव और शनिदेव की कृपा मिलती है।

10. हनुमानजी की पूजा में या मंदिर में शुद्धता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

11. हनुमानजी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।