आने वाले अच्छे या बुरे समय के बारे में बताते हैं शरीर के ये अंग


इंसान का शरीर बेहद संवेदनशील होता है और उसके पास ऐसी ताकत है जो होने वाली घटना को पहले ही भांप ले। अक्सर आपके शरीर का कोई ना कोई अंग फड़कने लग ही जाता है जिससे कई बार आप कुछ अच्छा होने का संकेत भी मान लेते हैं। अभी तक आप सिर्फ आंख में हलचल से ही शुभ-अशुभ का अनुमान लगा लेते थे लेकिन आज  आपको बताएंगे की शरीर के किस अंग के फड़कने से मिलती है शुभ-अशुभ की सूचना।

- पुरुष के शरीर का अगर बायां भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जबकि महिलाओं के मामले में यह उलटा है, यानि उनके बाएं हिस्से के फड़कने में खुशखबरी और दाएं हिस्से के फड़कने पर बुरी खबर सुनाई दे सकती है।
- किसी व्यक्ति के माथे पर अगर हलचल होती है तो उसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है वहीं कनपटी के पास फड़कन पर धन लाभ होता है।

- अगर आपके दोनों गाल एक साथ फड़कते हैं तो इससे धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है। वही, अगर आपकी गर्दन बांई तरफ से फड़कती है तो धन हानि होने की आशंका और गर्दन दांई तरफ से फड़के तो आपको स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होगी।
- भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है।

- कई लोगो की नाक कुछ ज्यादा ही फड़कती है जो कि व्यवसाय में बढ़ोत्तरी और सुख का संकेत है।

-  होंठ का फड़कना नए दोस्त के आने का संकेत देता है।

-  अगर आपकी दाई जांघ फड़कती है तो आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है जबकि बाईं जांघ के फड़कने का संबंध धन लाभ से है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।