घर से निकलते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, बढ़ेंगी सफलता की संभावनाएं..!!!!


आज हम आपको घर से निकलने के पहले इस प्रकार के प्रयोग बताने जारहे हैं जिनके उपयोग से आपके सभी काम सहज ही बन जाएंगे।इनमें ऐसी कई छोटी-छोटी बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखने पर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके साथ घर से निकलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि हमारा प्रत्येक कार्य सफल हो, तो आइये पढ़ते है यात्रा को सफल बनाने के लिए किस दिन घर से निकलते समय क्या करना चाहिए।
  • सोमवार को यात्रा पर रवाना होने से पहले दर्पण में अपना मुंह देख लेना चाहिए, इससे जिस भी काम के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है।
  • मंगलवार को घर से बाहर कदम रखने के पहले कुछ मीठा या गुड़ खाकर निकलना चाहिए।
  • बुधवार को साबुत धनिया खाकर निकलना शुभ रहता है।
  • गुरुवार को घर से बाहर कदम रखने के पहले थोड़ा सा जीरा मुंह में रख लेना चाहिए, इससे पूरा दिन अच्छा बीतता है।
  • शुक्रवार को मीठा दही खाकर घर से बाहर निकलना अत्यन्त शुभ रहता है।
  • शनिवार को घर से निकलने के पहले अदरक के ताजा काटे हुए एक-दो टुकड़े मुंह में रखने से काम मे सफलना मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं।
  • रविवार को घर से निकलने के पहले घर से पान खाकर निकलना शुभ होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।