गुरुवार (वृहस्पतिवार) को जरुर रखें ये चीज़ें, बरसती है कृपा


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु को धन, विद्या, संतान, विवाह एवं सुख का कारक माना जाता है। जो लोग इस विद्या के जानकार होते हैं, उनका मानना है कि अगर आपके जीवन में भी कोई परेशानी है तो वृहस्पतिवार को पूजा करने से सारी समस्याएँ धीरे-धीरे ख़त्म हो जाती हैं। भगवन विष्णु की कृपा उस व्यक्ति पर हमेशा बनी रहती है एवं शुभता और सम्पन्नता का वरदान मिलता है। कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जो भगवन विष्णु को बहुत ही प्रिय है। लाल किताब के अनुसार वो सभी वस्तुएं जो लोग गुरुवार के दिन अपने जेब में रखते हैं, उनके जीवन में धन और सुख की कभी भी कमी नहीं होती है।

ये चीजें वृहस्पतिवार/गुरुवार  को जेब में रखने से बरसती है कृपा:

जेब में चावल रखें:
आप हर वृहस्पतिवार के दिन अपने जेब में चावल पर हल्दी या केसर लगाकर रखें, ऐसा करने से आपके जीवन में शुभता का संचार होता है।

पीले रंग की रुमाल रखें:
आपको हर वृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, यदि कपड़े पहनना संभव ना हो तो आप पीले रंग की रुमाल को अपने जेब में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन की नकारात्मकता दूर चली जाएगी एवं सकारात्मकता आपके पास आएगी।
केले की जड़ को रखें जेब में:
केले के पेड़ को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ में भगवन विष्णु का निवास होता है। अगर आप केले के पेड़ को ग्रहों से जोड़कर देखें तो इसे वृहस्पति देवता का स्वरुप माना जाता है। अगर आपके जीवन में भी बहुत तरह की परेशानियाँ हैं तो आप अपने जेब में वृहस्पतिवार की सुबह पीले कपड़े में केले के पेड़ की जड़ को बाँधकर रखें। यह ठीक उसी तरह काम करता है, जिस तरह से पुखराज काम करता है। पीले कपड़े में लपेटी हुई केले की जड़ पुखराज के बराबर ही होती है।

मोर पंख रखें:
शास्त्रों, ग्रंथों, वास्तु एवं ज्योतिषशास्त्र में मोर के पंख को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह हिन्दू धर्म के कई देवताओं का पवित्र आभूषण भी है। इसलिए यह माना जाता है कि मोर के पंख को जेब या पर्स में रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा बरसती है और शुभता का संचार होता है। जिसके घर में हमेशा मोर का पंख होता है, उनके ऊपर किसी भी प्रकार के दुःख का साया नहीं पड़ता है। जो लोग मोर के पंख को अपने सर पर धारण करते हैं उन्हें माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।