जानिए हथेली में बनने वाले इन निशानों का क्या होता है फल


कभी आपने अपनी हथेली को गौर से देखा है? आजकल पामिस्ट्री का इतना चलन है इसलिए मुझे लगता है आपने अवश्य ही देखा होगा। लेकिन ज्यादातर लोगों का ध्यान सिर्फ भाग्य रेखा, जीवन रेखा और विवाह रेखा तक ही सीमित रहता है। हथेली में कभी-कभी रेखाओं से कुछ विशेष निशान बन जाते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार रेखाओं के बने इन निशानों का असर हमारे जीवन पर भी होता है। कुछ निशान शुभ होते हैं और कुछ निशान अशुभ होते हैं। यहां जानिए हथेली में बने खास निशान और उनसे मिलने वाले शुभ-अशुभ फल…

मंदिर –
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मंदिर जैसा निशान बन जाए तो समझ लेना चाहिए कि वह सर्वश्रेष्ठ पद प्राप्त करेगा और हर ऐश-आराम ऐसे लोगों को मिलेगा।

ये भी पढ़िए: आईना कहीं ब‌िगाड़ न दे आपकी क‌िस्मत, रखें इन बातों का ध्यान

त्रिशूल-
त्रिशूल को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस भी व्यक्ति के हाथ में यह निशान मौजूद होता है उसे जन्म से ही महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर यह त्रिशूल भाग्य रेखा पर बनता है तो वह व्यक्ति अत्याधिक भाग्यशाली होता है। त्रिशूल का निशान भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है। इस निशान के असर से व्यक्ति जीवन में सभी सुख सुविधाएं और मान-सम्मान प्राप्त करता है।

हृदय रेखा
जिस व्यक्ति की हृदय रेखा के सिरे पर और गुरु पर्वत के पास त्रिशूल बनता है वह व्यक्ति समाज में बहुत मान-प्रतिष्ठा हासिल करता है। यह व्यक्ति बहुत गुणी और संस्कारी होता है। धन और भाग्य हमेशा इनके साथ रहता है।
अंडाकार-
अंडाकार निशान हथेली में जिस पर्वत पर या रेखा पर होता है, उसका शुभ असर कम करता है। आमतौर पर ये निशान अच्छा नहीं माना जाता है।

रथ-
जिस व्यक्ति के हाथ में रथ का निशान होता है, वह किसी राजा के समान जीवन जीता है। आमतौर पर किसी राजा के हाथ में रथ बनता है।

तलवार-
तलवार के निशान को अशुभ माना जाता है, उन्हें जीवन में कई प्रकार के संघर्षों का सामना करना पड़ता है।

स्वस्तिक-
स्वस्तिक पूजनीय और पवित्र चिन्ह है। जिन लोगों के हाथ में स्वस्तिक बन जाता है, वे धर्म के क्षेत्र में कार्य करते हैं। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।

वृक्ष-
हथेली में जिस रेखा या पर्वत पर वृक्ष बन जाता है, उसके शुभ फलों को बढ़ा देता है। ये बहुत शुभ निशान माना जाता है।

हाथी-
जिन लोगों के हाथ में हाथी (गज़) का निशाँ बन जाता है, उन्हें गणेशजी की कृपा से सभी राजकीय सुख और सुविधाएं मिलती है।

मछली-
मछली के निशान को चमत्कारिक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान बन जाता है, उनके जीवन में कई चमत्कारिक घटनाएं होती है।

झंडा-
हथेली में झंडा बनना मतलब व्यक्ति को हर क्षेत्र में जीत मिलना। ऐसे लोग कोर्ट-कचहरी और किसी तरह के वाद-विवाद में जीत हासिल करते हैं। 

कमल
कमल को भगवान विष्णु का ही प्रतीक माना गया है, अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर इसकी आकृति बनती है तो वह अगर गरीब घर में भी जन्म लेता है तो भी अपनी मेहनत और परिश्रम से वह धन-संपदा और मान-सम्मान हासिल करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।