चुभती घमौरियों को 5 मिनट में दूर करेंगी ये 5 औषधियां


गर्मी का मौसम आते ही हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इनमें घमौरियां भी शामिल है। गर्मी के दिनों में हमारे शरीर से पसीना अधिक मात्रा में बहता है और जब हम इसे अच्छे से साफ़ नहीं करते तो पसीना सुख जाता है और इसकी ग्रन्थियां बंद हो जाती है और यह घमौरियों का रूप धारण कर लेती हैं। यह हमारे शरीर के बगल, कंधो, छाती आदि पर होती है इसके कारण हमारे शरीर में खुजली के साथ-साथ हल्की सी चुभन भी होती है। अगर आप इन समस्‍याओं से परेशान हैं तो इन 5 आयुर्वेदिक तरीकों से घमौरी से छुटकारा पा सकते हैं।

1. नीम की पत्तियां
नीम में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इसलिए घमौरियां होने पर नीम की कुछ पत्तियों को उबाल कर, उस पानी से स्नान करें। ऐसा करने से आप को घमौरियों से राहत मिलती है। नीम और तुलसी की पत्तियों को लेकर एक पेस्ट तैयार करें फिर उसे घमौरियों वाले स्थान पर लगायें। ऐसा करने से आप को ठंडक के साथ-साथ राहत का एहसास होगा।

2. फलों के रस का सेवन
गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी और त्‍वचा के छिद्र बंद होने से घमौरियां होने लगती है। इससे बचने के लिए हमें अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए और रोगी को अधिक मात्रा में फलों के रस का सेवन करना चाहिए। ऐसे में घमौरियां ठीक होने लगती है।

3. मुल्तानी मिट्टी का लेप
मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। उस पेस्ट को अपने शरीर पर अच्छे से लगाये और सूखने के बाद स्नान करें। इससे आप को गर्मी से होने वाली जलन से छुटकारा मिलेगा।

4. एलोवेरा
एलोवेरा से त्वचा की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है और यह घमौरियों को ठीक करने के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। इसका गुदा निकाल कर लगाने से घमौरियां ठीक हो जाती है।

5. चंदन का लेप
चंदन से हमें ठंडक का एहसास होता है इसलिए घमौरियां होने पर चंदन का लेप लगाएं। आराम मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।