जलने पर तुरंत अपनाएं ये लाभकारी घरेलु उपाय


जब भी हमारे शरीर का कोई भी हिस्‍सा जल जाता है तो हमको बहुत पीड़ा का अनुभव होता है। कई बार किचन में  खाना बनाते समय, गर्म पानी से या फिर बिजली के किसी उपकरण से जल जाने पर त्वचा जल जाती है।

जलने के बाद त्वचा की ऊपरी परत लाल हो जाती है और त्वचा में जलन होने लगती है यदि तुरंत इसका इलाज नहीं किया जाये तो फफोले पड़ जाने का खतरा हो सकता है। हमारे घर में ही कई ऐसे समान उपलब्ध होते है जिनका प्रयोग हम जलने के तुरंत बाद करके त्वचा को राहत प्रदान कर सकते है।

आइए जानते हैं जलने पर आप तुरंत कौन से उपायों को अपना सकते है:


  • जब त्वचा जल जाए, तो तुरंत जले हुए भाग को ठन्डे पानी में डालना चाहिए, जिससे फफोले नही पड़ेंगे। कम से कम 2 से 5 मिनट तक पानी में जले हुए भाग को रहने दे।
  • यदि शरीर का कोई भाग अचानक जल जाये तो ऐसी अवस्था में तुरंत उस जले हुए भाग को सूखे आटे में दबा लें। इससे आपको जलने पर दर्द का अनुभव कम होगा।
  • नीम में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के कारण जले हुए भाग पर नीम का तेल या नीम के पत्तों को पीस कर लगाने से आराम मिलता है। नीम में बहुत से एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है। इसके प्रयोग से टिटनेस का भी खतरा कम हो जाता है।
  • कच्चे आलू और गाजर को बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को जले हुए स्थान पर लगाएं और यदि समय न हो तो आलू की दो तीन स्लाइस काटकर जले भाग पर लगाने से लाभ होता है। आलू का छिलका भी जले हुए अंग के उपचार में रामबाण का काम करता है।
  • तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर जले हुए हिस्से पर लगाने से निशान नहीं पड़ते है।
  • नारियल के तेल को जले हुए भाग पर लगाने से त्वचा में जलन कम होती है और अगर नारियल के तेल के साथ कपूर को मिलाकर लगाया जाये तो जले के निशान भी कम होते है।
  • बर्फ से सस्‍ती और अच्‍छी दवा जलन को कम करने की और कोई नहीं हो सकती है। जले हुए भाग पर 5 से 8 मिनट तक बर्फ रगड़ने से जलन और सूजन कम होती है। इससे जले का दाग भी नहीं पड़ता है।
  • जलने पर दर्द और जलन को दूर करने के लिए टूथपेस्‍ट का प्रयोग काफी हद तक लाभकारी होता है। जले हुए भाग पर सफेद टूथपेस्‍ट लगाएं और उसे थोड़े समय तक सूखने दें।
  • हल्‍दी को पानी के साथ मिलाकर इसका पेस्ट बना ले और फिर जले हुए भाग पर लगाने से दर्द में तुरंत राहत मिलती है।
  • जलने पर एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। प्राथमिक उपचार के तौर पर एलोवेरा के गूदे का प्रयोग जले हुए स्थान पर करने से बेहतर परिणाम देखने को मिलते है।
  • जले हुए भाग पर टी-बैग के इस्तेमाल से काफी मदद मिलती है, अतः टी-बैग को फ्रि‍ज या ठंडे पानी में कुछ देर रखने के बाद घाव पर लगाएं। इसमें टैनिक अम्ल पाया जाता है जो घाव की जलन को कम करता है।
  • शहद एक अच्छा एंटीबायोटिक है। यह घाव के कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है। अतः जले हुए भाग पर थोड़ा शहद लगाने से फायदा होता है ।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।