अगर दांतों को रगड़-रगड़ कर, करते हैं साफ तो हो जाएं सावधान…


लोग अक्सर डॉक्टर की सलाह पर दिन में कम से कम दो बार ब्रश करते हैं, ताकि आपके दांत हमेशा स्वस्थ बनें रहें। क्या आप जानते हैं कि दांतों को सही तरीके से ब्रश करना भी बेहद जरुरी होता है। अगर आपको जल्दी -जल्दी ब्रश करने की आदत है तो सावधान हो जाएं, वरना हो सकते हैं ये नुकसान…

1. दांतों की सफाई
दांतों पर जल्‍दबाज़ी में ब्रश करना सही नहीं होता है। इससे दांत अच्‍छी तरह साफ नहीं होते हैं।

2. मसूडों को पहुँचता है नुकसान –
दांतों पर कसकर ब्रश करने से मसूडे और दांतों को नुकसान पहुँचता है। अगर आप ब्रश को कठोरता से दांतों पर रगड़ेंगे तो दांतों को नुकसान पहुँचता है। ऐसा करने से मसूडे भी छील जाते हैं।

3. एंग्‍ल्‍ड हैंडल वाले ब्रश का इस्‍तेमाल-
अगर आप दांतों को तेजी से ब्रश करते हैं तो उन पर दबाव पड़ता है। इसलिए हल्‍के हाथों से अच्‍छे और नरम ब्रश से दांतों को साफ करना चाहिए। आप चाहें तो एंग्‍ल्‍ड हैंडल वाले ब्रश का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं।

4. सवेंदनशीलता –
दांतों को सही से साफ न करने पर सेंसटिविटी बढ़ जाती है और वो ठंडा या गर्म खाने पर दर्द करने लगते हैं।

5. कीटाणु का न मरना-
अगर आप तेजी से ब्रश करते हैं तो मुँह के कीटाणु मरते नहीं हैं। इसके अलावा, दांतों को कभी भी ऐसे साफ नहीं करना चाहिए कि मसूडें छील जाएं और ऊपरी त्‍वचा पर चोट आ जाएं।

6. प्‍लाक का न हटना –
अगर आप तेजी से ब्रश करते हैं तो दांतों पर जमा प्‍लाक सही से नहीं निकलता है। ऐसे में दांतों पर गंदगी जमती ही जाती है और वो पीले दिखने लगते हैं।

7. डिग्री वाले ब्रश का करें इस्‍तेमाल –
कभी भी सस्‍ते ब्रश का इस्‍तेमाल न करें। ऐसे ब्रश का इस्‍तेमाल करें जो लचकदार हो और झुक जाएं जिससे दांतों की भीतरी गंदगी भी ब्रश अच्‍छी तरह साफ कर पाएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।